फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PG Admission: Students on the first merit list can deposit their fees today.

पीजी एडमिशन : पहली मेरिट के विद्यार्थी आज करा सकते हैं फीस जमा

Thu, 27 Aug 2026 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 27 Aug 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
PG Admission: Students on the first merit list can deposit their fees today.
27-प्रो. शमशेर सिंह हुड्डा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा के सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पीजी प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया की फीस जमा करने की वीरवार को अंतिम तिथि थी। उच्च शिक्षा विभाग ने एक दिन का और समय बढ़ा दिया है। चयनित विद्यार्थियों के पास एक और मौका दिया है।
दाखिला पक्का करने के लिए 25 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करने का समय है। निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं करने पर संबंधित विद्यार्थी की सीट खाली हो सकती है और यह सीट अगली काउंसिलिंग में दूसरे आवेदकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शमशेर सिंह हुड्डा ने बताया कि पहली मेरिट के बाद खाली रहने वाली सीटों के लिए 29 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसी दिन ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलेगा जहां विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म में एडिट कर सकेंगे। ऐसे विद्यार्थी जो पहली मेरिट में चयनित नहीं हो पाए हैं या किसी कारण से सीट नहीं ले पाए, उनके लिए अगली काउंसिलिंग में मौका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अगस्त से लेट फीस के साथ दाखिले
खाली सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया 30 अगस्त से 5 सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ जारी रहेगी। 6 से 12 सितंबर तक 100 रुपये अतिरिक्त प्रतिदिन लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग होगी। यानी पहली मेरिट में नाम नहीं आने वाले विद्यार्थियों को खाली सीटों पर नजर रखनी होगी और अगली काउंसिलिंग में समय पर कॉलेज पहुंचकर दाखिले का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed