{"_id":"61882727c4f5f649fe73e3d1","slug":"pg-admission-process-will-start-in-colleges-from-today-rohtak-news-rtk6291875197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कॉलेजों में शुरू होगी पीजी की प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कॉलेजों में शुरू होगी पीजी की प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। त्योहारों की छुट्टियों के बाद कॉलेज सोमवार को खुलेंगे। विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने के लिए तीन दिन हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 10 नवंबर फीस जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की है।
निदेशालय ने कॉलेजों के तमाम आग्रह के बावजूद दिवाली से एक दिन पहले पीजी की मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। इसके बाद दाखिलों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। कुछ कॉलेजों ने स्टाफ बुला लिया तो कुछ ने सात के बाद ही कॉलेज खोलने का फैसला किया। वैश्य कॉलेज और गौड़ ब्राह्मण कॉलेज ने शनिवार को दाखिले किए थे। गौड़ ब्राह्मण में दस विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया था। गौड़ ब्राह्मण कॉलेज ने रविवार को भी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को बुलाया, लेकिन कोई भी विद्यार्थी नहीं आया। इस तरह छुट्टियों के दौरान बहुत ही कम दाखिले हुए हैं। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा कर दी है, उनके बारे में कॉलेजों को जानकारी नहीं है। उनके कागजात और फॉर्म का वेरिफिकेशन भी आठ से 10 नवंबर के बीच होगा। सोमवार से सभी कॉलेजों में पीजी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। मेरिट लिस्ट भी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक 12 नवंबर से पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में पढ़ाई शुरू की जानी है।