{"_id":"640b749eef55e05ea00e1845","slug":"person-swallowed-poison-in-old-vegetable-market-station-rohtak-news-c-17-roh1018-89816-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुरानी सब्जी मंडी थाने में व्यक्ति ने निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुरानी सब्जी मंडी थाने में व्यक्ति ने निगला जहर
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पुरानी सब्जी मंडी थाने में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर थाना प्रभारी ने उसे पीजीआई भर्ती कराया। व्यक्ति को जमीन के एक मामले की शिकायत मिलने पर पूछताछ के लिए बुलाया था।
पुरानी सब्जी मंडी थाना के एचसी आजाद ने शुक्रवार को डेयरी मोहल्ले की जयंती देवी की प्लाॅट संबंधी शिकायत पर पूछताछ के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया था। इसमें डेयरी मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय सुंदर भी शामिल था। पूछताछ के दौरान इसने अपनी जेब से एक पुड़िया निकाली और इसमें रखी गोली निगल ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर थाना प्रभारी उसे लेकर तुरंत पीजीआई पहुंचाया। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
आरोप -झूठे केस में फंसाने की तैयारी देख खाया जहर
सुंदर का आरोप है कि उसकी चाची का प्लाॅट का विवाद है। इसमें दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति पुलिस में है। इसलिए थाने में उसी की चलती है। हमारी बात ही नहीं सुनी जा रही। शुक्रवार को भी हमें बुलाया गया था। यहां हमें अंदर डालने की बात कही गई। दो पुलिस कर्मचारी मुझे अंदर ले जाने लगे तो जहर निगल लिया। यहां हम पर झूठा मुकदमा बनाने की तैयारी थी। इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दूसरी महिला को प्लाॅट विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था। यहां सुंदर नाम का व्यक्ति भी दूसरी महिला के साथ आ गया। थाने में आकर उसने अपनी जेब से एक पुड़िया निकाल कर जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख हमने उसे पीजीआई भर्ती कराया।
बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना।