फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Permission granted to celebrate Lord Parshuram's birth anniversary at Paharwar tomorrow

Rohtak News: पहरावर में कल भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने की मिली अनुमति

Sat, 20 May 2023 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Permission granted to celebrate Lord Parshuram's birth anniversary at Paharwar tomorrow
लघु सचिवालय में डीसी से मिलने पहुंचे नवीन जयहिंद । संवाद
रोहतक। पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव 21 मई को जीत के जश्न के रूप में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने नवीन जयहिंद को जन्मोत्सव मनाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए शुक्रवार को नवीन जयहिंद खुद लघु सचिवालय पहुंचे। यहां वे उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिले।नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने की लिखित स्वीकृति दे दी है। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने को लेकर अब भी सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए पेच अटका रही है। जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सफर कर सकते हैं। लोगों को शादी के लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति मिल सकती है तो भगवान परशुराम के मान सम्मान में पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति क्यों नहीं मिल सकती। सरकार ने 23 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने पर रोक लगा दी थी। इसीलिए 21 मई को पहरावर की जमीन पर ही जन्मोत्सव मनाने की घोषणा की गई थी। अब प्रशासन ने सहयोग करते हुए कार्यक्रम की अनुमति दे दी है। इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का भी विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed