फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People will clean up BJP's mess: Balraj Kundu

भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी जनता : बलराज कुंडू

Mon, 16 Sep 2024 04:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
People will clean up BJP's mess: Balraj Kundu

विज्ञापन
महम। हजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक बलराज कुंडू का कहना है कि भाजपा सरकार ने सरपंचों, किसानों, मजदूर व बेरोजगारों पर लाठियां बरसाने के सिवाए कुछ नहीं किया। साढ़े नौ साल से तंग प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। कुंडू रविवार को डोभ, भैणी चंद्रपाल व फरमाणा गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनकी पत्नी परमजीत कुंडू ने महम शहर में प्रचार किया।

कुंडू ने कहा कि ने कहा कि हलका उनके लिए परिवार है। हलकावासियों की उम्मीदों पर भविष्य में भी खरा उतरेंगे। वे राजनीति में सामाजिक सेवा करने के उद्देश्य से आए हैं। महम हलके की बेटियों की शिक्षा के लिए अहम कदम उठाएं हैं। यहीं कारण है कि महम की बेटियां प्रदेश भर में आगे हैं। कुंडू ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में किसान व मजदूर की हालत दयनीय हो चुकी है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से बुरी तरह से त्रस्त हैं। यहीं कारण है कि प्रदेश सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा जनसेवक पार्टी प्रदेश की अगली सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं, विधायक की पत्नी परमजीत कुंडू ने महम शहर की फरमाणा चुंगी से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और लोगों से हजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed