{"_id":"626c37383c892f0abe67e6de","slug":"people-upset-due-to-contaminated-drinking-water-supply-demonstrated-rohtakcity-news-rtk645263452","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल आपूर्ति से बिफरे लोग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल आपूर्ति से बिफरे लोग, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गंद्दे पानी से परेशान लोग प्रदर्शन करते। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। लंबे समय से दूषित व बदबूदार पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे दुर्गा कॉलोनी, प्रेमनगर और कबीर कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को रोष जाहिर किया। आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं मगर समस्या का कोई निदान नहीं हुआ है। मजबूरन एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा है।
दुर्गा कॉलोनी व प्रेम नगर के तमाम पुरुष-महिलाएं एकजुट होकर मानसरोवर पार्क स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे। गंदे व बदबूदार पानी की बोतल पकड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाते हुए बताया कि खासकर दुर्गा कॉलोनी के लोग करीब दो साल से दूषित व बदबूदार पानी की आपूर्ति होने की कई बार शिकायत कर चुके हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अफसर सिर्फ कोरा आश्वासन देने के सिवाय कुछ नहीं करते हैं। लोगों को मजबूरन पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही हैं। नलों से आने वाला पानी बदबू होने की वजह से किसी काम का नहीं होता है, इसलिए टैंकर खरीदना पड़ रहा है। शुक्रवार को मजबूर होकर एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए आने पड़ा है। इसके बाद लोगों ने एसडीओ को पूरे मामले से अवगत कराया। इस दौरान धर्मवीर हुड्डा, अनिल प्रूथी, सतेंद्र नांदल, जतिन मेहरोत्रा, सुनील कुमार, राजबाला, शालू, बीरमति, नीति, वीरेंद्र राठी, सुमित, मंजू आदि मौजूद रहे।
वहीं, शीला बाईपास के नजदीक कबीर कॉलोनी के लोगों ने भी दो साल से दूषित पेयजल आपूर्ति होने की शिकायत करते हुए रोष जताया। आरोप लगाया कि वह गंदे पानी की आपूर्ति होने की अधिकारियों तक से शिकायत कर चुके हैं मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जिसकी वजह से भीषण गर्मी में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। शिकायत करने वालों में श्यामलाल, जयभगवान, यशवंत, राजबीर सिंह, आशा, पिंकी, प्रेमलता, बीरमती, भावना आदि हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
दुर्गा कॉलोनी में दूषित पेयजल आपूर्ति की अहम वजह सीवर लाइन का बंद होना है। इसको लेकर सीवर ब्रांच के इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे। शनिवार को मशीनों से सीवर लाइन साफ करवा दी जाएगी। इसके बाद लीकेज सही करवाकर समस्या का निदान करवा देंगे। कबीर कॉलोनी की समस्या के बारे में मुझे पता नहीं है फिर भी शनिवार को टीम भेजकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
- अनिल रोहिल्ला, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग