फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People of five colonies got angry for drinking water

Rohtak News: पेयजल के लिए पांच कॉलोनियों के लोगों का फूटा गुस्सा

Tue, 11 Jun 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
People of five colonies got angry for drinking water
कन्हेली रोड पर बूस्टर चालू करवाने की मांग को लेकर पब्लिक हेल्थ कार्यालय में वार्ड 20 के निवासी।
रोहतक। वार्ड नंबर 20 के लोगों ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन किया। शहर की एकता कॉलोनी, प्रीति विहार, आंबेडकर कॉलोनी, ग्रीन पार्क क्षेत्र में जलसंकट गहराया हुआ है। इन काॅलोनियों के लोगों ने समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन कार्यकारी अधिकारी को सौंपा और कन्हैली रोड पर बना बूस्टर चालू करने की मांग की। लोगों ने कहा कि सर्दियों से ही पानी की समस्या को लेकर शिकायत करनी शुरू की थी, लेकिन आज तक अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि पानी की समस्या दूर न हुई तो कार्यालय में धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर रोज लोग पानी के लिए सुबह से लेकर शाम तक परेशान रहते हैं। मंगलवार को वार्ड के लोग एकत्र होकर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी तरुण गर्ग से मिले और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उनको सौंपा। पूर्व काउंसलर पूनम किलोई ने कहा कि वह लंबे समय से वार्ड के लोगों की समस्या से अधिकारियों को अवगत करा चुकी हैं, लेकिन आज तक परेशानी को दूर नहीं किया गया। समाजसेवी जसबीर ने कहा कि दो माह पहले भी अधिकारियों से मिलकर कन्हैली रोड पर बने बूस्टर को चालू करने की मांग की है। मगर अभी तक उसे चालू नहीं किया गया है। इस मौके पर चंद्रभान मिश्रा, खुशीराम, हिमांशु, सतीश और राम राय आदि समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर जलापूर्ति की मांग
-पूर्व सरपंच काॅलोनी में पाइप लगाकर लाइन को चालू किया जाए
-इंद्रजीत वाली गली में पाइप लगाकर पानी की लाइन चालू कराई जाए
-प्रीत विहार अहलावत कालोनी की गली नंबर में लाइन शुरू कराई जाए
-नवयुग स्कूल के पास 15 घरों में जल्द पानी आपूर्ति शुरू कराई जाए

क्या कहते हैं अधिकारी
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी तरुण गर्ग का कहना है कि निवासियों की समस्याएं सुन ली गई हैं और जल्द ही उनके बूस्टर और जो कार्य बताए गए हैं, उनको शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed