{"_id":"662bff5d8787ed92cd0287a4","slug":"people-from-5-colonies-are-bringing-water-from-3-kilometers-away-rohtak-news-c-17-roh1019-410237-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 5 कॉलोनियों के लोग 3 किलोमीटर दूर से ला रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 5 कॉलोनियों के लोग 3 किलोमीटर दूर से ला रहे पानी
Sat, 27 Apr 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
.कन्हेली रोड पर लगे नल से पानी भरते वार्ड 19 के निवासी। स्रोत: वार्ड निवासी
रोहतक।
शहरवासियों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कई कॉलोनियों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है तो कहीं लोग पानी का प्रेशर लो होने के चलते परेशान हैं। हाउसिंग बोर्ड, प्रीत विहार, कमला नगर, शिवाजी कॉलोनी और आजाद नगर के लोग तीन किलोमीटर दूर कन्हेली मोड़ से हैडपंप से पानी भर कर लाते हैं। प्यास बुझाने के लिए मजबूरीवश लोग कैंपर या टैंकर मंगवा रहे हैं।
हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के निवासियाें ने बताया कि उनके यहां सिर्फ 15 मिनट पानी आता है। पानी का प्रेशर लो रहता है। पानी की आपूर्ति के समय बिजली चली जाए तो परेशानी और बढ़ जाती है। इतनी गर्मी में शहर की साढ़े पांच लाख आबादी के लिए पेयजल संकट बना हुआ है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है और आमजन पर पानी का संकट छाया हुआ है। वार्ड-19 की आजादनगर की मार्केट में पिछले एक हफ्ते से दूषित पानी आ रहा है। उसे ठीक करने के लिए तीन दिन पहले कर्मचारी आए और एक गड्ढा करके चले गए। वहां पर कोई हल नहीं निकला तो शुक्रवार को एक गड्ढा और कर दिया है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद स्थिति यथावत है।
पिछले एक हफ्ते से दूषित पानी आ रहा है। लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। विभाग को भी इसकी शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
अजय कुमार, कमला नगर
सिर्फ 15 मिनट पानी आता है। प्रेशर लो होने के चलते पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को न नहाने के लिए पानी मिल रहा है न ही पीने के लिए।
जसबीर कुमार, हाउसिंग बोर्ड फेस-1
पीने के पानी के लिए कैंपर मंगवाए जा रहे है इससे जेब पर भी असर पड़ रहा है। एक कैंपर 30 रुपये का दे रहे है। जिससे काफी नुकसान हो रहा है।
गौतम, हाउसिंग बोर्ड फेस-2
तीन किलोमीटर दूर से पीने के लिए पानी लेकर आना पड़ता है। इतनी गर्मी में इतनी दूर से पानी लेके आने में काफी समस्या होती है। विभाग को शिकायत कर चुके है समस्या का समाधान होने का आश्वासन ही मिलता है, समाधान नहीं हो रहा हैं।
सुनील राठौर, आजाद नगर
जहां से शिकायतें आ रही है वहां पर समस्या का समाधान करने के लिए कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। विभाग शहरवासियों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग