फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People are worried due to increasing power cuts, anger is increasing

Rohtak News: बिजली के बढ़ते कट से लोग परेशान, बढ़ रहा आक्रोश

Tue, 30 Jul 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 30 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
People are worried due to increasing power cuts, anger is increasing
कमलजीत सिंह
विज्ञापन

कलानौर। कस्बे में इन दिनों बिजली लुकाछिपी कर रही रही है। कस्बे में आए दिन अघोषित बिजली कटौती कर दी जा रही है, कारण जानने के लिए लोग जब बिजली शिकायत घर के कार्यालय में फोन करते हैं तो कॉल रिसीव नहीं की जाती। कस्बे की बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। बारिश के बाद उमस भी बढ़ गई है। तेज धूप व गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हैं।
उमस व पसीने वाली गर्मी में बिजली कटौती परेशानी बन गई है। घंटों बिजली गुल रहने से इन्वर्टर तक जवाब देने लगे हैं। यही नहीं, बगैर बिजली दुकानदारों के रेफ्रिजरेटर में रखा सामान तक खराब हो रहा है। शाम के समय जब भी बारिश होने की संभावना नजर आती है, तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। पिछले एक महीने से बिजली की समस्या गंभीर हो गई है। सोमवार को दिन-रात बिजली की लुकाछिपी जारी रही। देर शाम की अघोेषित बिजली कटौती से परेशान होकर जब नागरिकों ने अधिकारियों से बात की तो किसी ने मोबाइल ही नहीं उठाया।
विज्ञापन


प्रदेश में मांग से ज्यादा बिजली उत्पादन के बावजूद गर्मी आते ही अघोषित कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। कस्बे के कई हिस्सों में 15 दिनों से किस्तों में बिजली गुल हो रही है। हालांकि बिजली निगम ने न तो कटौती का शेड्यूल जारी किया है, न ही कटौती की बात स्वीकार रही है। बीते कुछ दिनों से देर शाम को रातभर बिजली आंख-मिचौनी खेलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंटेनेंस में कमी या निगम की लापरवाही
बिजली निगम कर्मचारियों का कहना है कि कलानौर एसडीओ के चहेते फील्ड के कर्मचारी दिनभर कार्यालय में बैठे रहते हैं, जबकि फील्ड में काम करने के लिए कुछ ही कर्मचारी मौजूद हैं। उच्च अधिकारियों के सख्त आदेश है कि कोई भी फील्ड का कर्मचारी कार्यालय में क्लेरिकल काम नहीं करेगा। इन आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
यह बोले लोग

पिछले कुछ दिनों से बिजली कट ने परेशान कर रखा है। फ्रीज में रखी आइसक्रीम व बर्फ तक पिघल जाती है। इन दिनों करीब 25 से 30 हजार का नुकसान हो गया है। सारी आइसक्रीम खराब हो गई। शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
- अंकित, दुकान संचालक

वेल्डिंग का कार्य करते हैं। बिजली कट से परेशान हैं। बिजली आती भी है तो डिम आती है। कभी फेस उड़ जाता है तो कभी ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आ रहे हैं। शिकायत करते हुए एक महीना हो गया है। भिवानी चुंगी पर अब तक फाॅल्ट ठीक नहीं कर पाए हैं।
- सोनू सैनी, दुकानदार

बिजली कटौती की समस्या इन दिनों ज्यादा है। इधर सावन में भी उमस भरी गर्मी है तो साथ में बिजली कट ने परेशानी बढ़ाई हुई है। आईसक्रीम, दूध, दही फ्रीज में रखे खराब हो रहे हैं। इससे काफी नुकसान हो रहा है। रात रातभर जाग के निकाल रहे हैं। बिजली निगम समस्या का समाधान करने में असमर्थ दिखाई दे रहा है।
- संजय, कैंटीन संचालक

घरों में बिजली कट से कमरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। बाहर उमस भरी गर्मी अंदर तपते कमरों में जी घबराता है। सावन के महीने में पहली बार इतनी गर्मी देखी है। जितनी गर्मी बढ़ रही है, उतने ही बिजली कट भी बढ़ते जा रहे हैं। कट के कारण न तो बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं, न ही ठीक से सो पा रहे हैं।

मुकेश रोहिला

वर्जन

बिजली के कुछ मोटे तार जमीन के नीचे दबे हुए थे। फाॅल्ट ढूढ़कर ठीक कर दिया गया है। देर रात तक कर्मचारियों ने सभी फाॅल्ट ढूढ़ कर ठीक कर दिए हैं। अभी फिलहाल बिजली पूर्ण रूप से दी जा रही है।
- शमशेर सिंह, एसडीओ बिजली निगम कलानौर



फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद



सफेद शर्ट (अंकित)



पीली टी-शर्ट (मुकेश रोहिला)

नीली शर्ट (सोनू सैनी)



पीली टी-शर्ट कैंटीन में बैठा (संजय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed