{"_id":"67b23eeb9a41431276023d37","slug":"people-are-unhappy-with-the-working-style-and-arrogance-of-bjp-government-deepender-rohtak-news-c-197-1-snp1002-132417-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता भाजपा सरकार की कार्यशैली और अहंकार से दुखी : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता भाजपा सरकार की कार्यशैली और अहंकार से दुखी : दीपेंद्र
Mon, 17 Feb 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 40- सोनीपत के शिवा शिक्षा सदन की फाउंडेशन स्टेज़ प्रमुख एवं उप प्राथमिक प्रभारी अर्चना काम
सोनीपत। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गोवंश की जो दुर्गति भाजपा सरकार के दौरान हुई है, वह पहले कभी नहीं हुई। प्रदेश सरकार गोवंश के लिए नाममात्र अनुदान देती है तो प्रति गोवंश के हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। दीपेंद्र हुड्डा रविवार को गांव मुंडलाना में श्रीकृष्ण वासुदेव गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे।
सांसद ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में साम-दाम-दंड-भेद, तंत्र-मंत्र-यंत्र का उपयोग कर सरकार बनाई है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के 100 दिनों की कार्यशैली और अहंकार से दुखी है। हरियाणा की जनता ने प्रदेश में कांग्रेस को भाजपा के बराबर मत फीसदी देकर मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, इसे हम अच्छे से निभाएंगे। कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष के रूप में भाजपा सरकार पर जनता से किए हर वादे को पूरा करने का दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा कि आसमान छू रही महंगाई को ध्यान में रखकर सरकार को गोशालाओं में प्रति गाय के हिसाब से प्रतिदिन के आधार पर अनुदान बढ़ाकर देना चाहिए। हरियाणा से लगते राज्य राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सरकारें गोवंश के लिए गोशालाओं को प्रतिदिन प्रति गाय के हिसाब से अनुदान राशि देती है।
इस दौरान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।