फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   people and official qurell in fornt of mla

विधायक के सामने निगम कर्मी और फरियादी भिड़े

Sun, 22 Nov 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 22 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
people and official qurell in fornt of mla
विधायक के सामने ही निगम कर्मी और लोग आपस में भिड़ गए। सफाई को लेकर काफी
विज्ञापन
देर तक दोनों ओर से आरोप-प्र्रत्यारोप के तीर चले। आखिर में समस्या समाधान नहीं होने पर लोग नाराज होकर खुले दरबार से लौट गए। इस तरह खुले दरबार में अधिकारियों के हावी रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि अधिकारी विधायक के सामने ही लोगों को धमकाते रहते हैं। हालांकि कुछ लोगों को आश्वासन जरूर मिलता है।

भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर ने शनिवार को एकता कॉलोनी में जनता दरबार लगाया, जहां लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। यहां लोगों की सबसे बड़ी समस्या सफाई नहीं होने की थी, जिसके निस्तारण के लिए नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर मौजूद थे। वहां लोगों की शिकायत पर मामला सफाई इंस्पेक्टर के पास भेज दिया, लोगों ने कहा कि उनके यहां रोज सफाई होनी चाहिए।

लेकिन सफाई इंस्पेक्टर ने साफ इन्कार कर दिया, जिसको लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। विधायक बैठे रहे और नोकझोंक होती रही। लोगों ने बताया कि विधायक समस्या के निस्तारण का जिम्मा अधिकारियों को सौंप देते हैं और अधिकारी उसमें अड़चन लगाकर काम टाल देते हैं। इस तरह विधायक का खुला दरबार अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed