फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pensioners' anger increased, will raise voice against the government

Rohtak News: पेंशनर्स का आक्रोश बढ़ा, सरकार के खिलाफ उठाएंगे आवाज

Wed, 15 Mar 2023 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pensioners' anger increased, will raise voice against the government
रोहतक। अखिल भारतीय स्टेट पेंशनर्ज महासंघ के आह्वान पर पेंशनर्स प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को 10 अप्रैल को उपायुक्तों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर सभी प्रदेशों के पेंशनर्ज अपनी एकता का परिचय देंगे। यह फैसला मंगलवार को पेंशनर्स समाज की कोर कमेटी की मानसरोवर पार्क में हुई आवश्यक बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय प्रधान देवराज नांदल व मीडिया प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने की। यहां सर्वसम्मति से पेंशनर समाज की ओर से सभी जिलों में 10 अप्रैल को रोष बैठक करने व उपायुक्त के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया। इस मौके पर चेयरमैन मेहर सिंह नैन, कार्यकारी प्रधान राजवीर सिंह बजाड, प्रधान महासचिव ईश्वर सिंह सैनी, अतिरिक्त प्रधान महासचिव वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष तुही राम शर्मा, उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, रामचंद्र शर्मा, दयानंद यादव, देवी सिंह देसवाल, राजेंद्र शर्मा, शमशेर सिवाच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed