फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pension made for 3905 people, amount will come in their accounts by 7th July

Rohtak News: 3905 लोगों की बनी पेंशन, 7 जुलाई तक खातों में आएगी राशि

Sun, 30 Jun 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pension made for 3905 people, amount will come in their accounts by 7th July
30सीटीके32...प्रेम चंद सैनी ।
रोहतक। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 3905 लोगों की नई पेंशन बनी है, इनको भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने जिला विकास भवन में रविवार को पेंशन के प्रमाण पत्र वितरित किए। लाभार्थियों के बैंक खातों में 7 जुलाई तक पेंशन की राशि आएगी। डॉक्टर बीआर आंबेडकर एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 116 लोगों को आवास नवीनीकरण के लिए 80-80 हजार रुपये के चेक बांटे।
विज्ञापन

जांगड़ा ने कहा कि सबसे कठिन काम, सिस्टम में सुधार करना है, जो भाजपा ने करके दिखाया है। इससे पूर्व कांग्रेस सरकार में 40 वर्ष आयु का व्यक्ति बुढ़ापा पेंशन ले रहा था जबकि 80 साल का बुजुर्ग बुढ़ापा पेंशन के लिए दर-दर भटकता था। भाजपा सरकार 2014 में सत्ता में आई, तब बुढ़ापा पेंशन मात्र एक हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर तीन हजार रुपये मासिक हो चुकी है। जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में नौकरी के लिए पैसा या पहुंच दो ही मापदंड थे, लेकिन भाजपा सरकार ने इन मायनों को बदल दिया है। भाजपा सरकार बिना किसी सिफारिश के पात्र युवा को नौकरी दे रही है।
विज्ञापन

वहीं, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह गरीब परिवार से हैं, ऐसे में वे गरीबी का दर्द समझते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने भाजपा सरकार का पूरा प्रयास है कि पात्र व्यक्ति को उसका हक मिले। समारोह में 2500 लोगों को बुढ़ापा पेंशन, 600 लाभार्थियों को विधवा पेंशन, 200 लोगों को विकलांग पेंशन व 605 लोगों को विधुर पेंशन दी गई। साथ ही पानीपत से सीएम के राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले लाभार्थी

तीन हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन बनी है। इससे अब घर में लाभ मिलेगा। काफी समय से पेंशन बनवाने का प्रयास कर रहे थे, अब जाकर प्रमाण पत्र मिला है।
सतबीर, आंबेडकर कॉलोनी

बहुत समय से पेंशन बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे थे, लेकिन बन नहीं पाई थी। आखिरकार आज पेंशन बन ही गई। अब घर में इन रुपयों से काफी मदद होगी।
सुरेश, निवासी गांव पहरावर

सात साल से पेंशन बनवाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन नहीं बनी थी। अब पेंशन बनने की उम्मीद जगी थी, जो हकीकत में बदली है। अब बुढ़ापा थोड़ा शांति से कट जाएगा।
प्रेमचंद सैनी, संजय कॉलोनी

30सीटीके32...प्रेम चंद सैनी ।

30सीटीके32...प्रेम चंद सैनी ।

30सीटीके32...प्रेम चंद सैनी ।

30सीटीके32...प्रेम चंद सैनी ।

30सीटीके32...प्रेम चंद सैनी ।

30सीटीके32...प्रेम चंद सैनी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed