फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pending crop compensation of farmers should be paid soon

Rohtak News: किसानों के लंबित फसल मुआवजा का जल्द हो भुगतान

Mon, 22 Jul 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Pending crop compensation of farmers should be paid soon
21सीटीके39.... मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सचिव को ज्ञापन देते संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा का प्र
रोहतक। किसानों के लंबित फसल मुआवजा, बकाया बीमा क्लेम, कपास में गुलाबी सुंडी के नुकसान से किसानों को बचाने, फसल खरीद की मनमानी शर्तें हटाने, समेत 33 सूत्रीय मांग पत्र को रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा। प्रदेश के किसान इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से परेशान हैं लेकिन सरकार इनका हल नहीं कर रही।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बयान जारी कर बताया कि किसानों के लंबित मुद्दे ज्यों के त्यों खड़े हैं लेकिन इनका समाधान नहीं किया गया। इसके चलते कई जिले में सैकड़ों दिनों से धरने प्रदर्शन भी चल रहे हैं। इसको लेकर बार-बार मांग पत्र दिया जाता है लेकिन सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन

अगर सरकार इन मुद्दों पर गंभीर है तो मोर्चा प्रतिनिधिमंडल से बात करें इसी कड़ी में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रिंसिपल सचिव को अपना 33 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है । जिनके समक्ष सारी समस्याओं को रखा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक किसानों की तात्कालिक समस्याओं को जानने के लिए ही रखी गई थी। मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सचिव ने इन मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल से बात करने के उपरांत कुछ तात्कालिक समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और हल कराने के प्रयास किए जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के बाद कहा की अगर मुद्दों का तय समय में समाधान नहीं किया जाता है तो जो रणनीति आंदोलन को लेकर रोहतक बैठक में बनी थी उसी अनुरूप आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में बलबीर सिंह, जोगेंद्र नैन, रतन मान, सुरेश कोथ, रणवीर मलिक, अजय सिधानी, सुखदेव जम्मू, विकास सीसर, सुखविंदर सिंह, जयकर्ण मांडोठी, प्रह्लाद भारूखेड़ा, सुखविंदर औलख, सुमित दलाल, रविंद्र विर्दी, हरजिंद्र, राजीव मलिक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed