फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pedestrians not safe in Rohtak, One young man pressed his neck from behind, another youth looted

रोहतक में सुरक्षित नहीं राहगीर: एक युवक ने पीछे से दबाई गर्दन, दूसरे ने जेब से निकाली नकदी व मोबाइल फोन

Mon, 29 Jan 2024 01:39 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 29 Jan 2024 01:39 PM IST
सार

रोहतक में लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण रोहतक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो युवकों ने तीन दिनों में लूट की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Pedestrians not safe in Rohtak, One young man pressed his neck from behind, another youth looted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक में बदमाश बेखौफ वारदात अंजाम दे रहे हैं, पुलिस रोकने में नाकाम साबित हो रही है। गुरुद्वारा टिकाणा साहब के नजदीक गली में हुई वारदात के तीन दिन बाद अब रविवार देर रात शौरी मार्केट के बाद दो युवकों ने उसी अंदाज में पीर जी मोहल्ले के युवक को लूट लिया। एक ने गर्दन दबोची, दूसरी ने जेब से मोबाइल व 1200 रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस अब रेलवे रोड व आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज ढूंढ रही है। 

विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक यूपी के अमरोहा जिले के गांव मंडी धनौरा निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से रोहतक में रह रहा है। साथ ही पीर जी मोहल्ले में किराये पर मकान ले रखा है। रविवार रात करीब साढ़े 7 बजे डेयरी मोहल्ले से खाना लेकर अपने कमरे पर जा रहा था। जब वह शौरी मार्केट के नजदीक राजकुमार की दुकान के पास पहुंचा तो एक दम पीछे से दो युवक आए। एक युवक ने उसकी गर्दन दबोच ली और जमीन पर गिरा दिया। दूसरे ने जेब से मोबाइल फोन व 1200 रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद दोनों मौके से पैदल ही फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


तीन दिन में दूसरी वारदात, अंदाज वहीं
दो युवकों ने तीन दिन में लूट की अपने अंदाज में दूसरी वारदात अंजाम दी है। 25 जनवरी को एसी मिस्त्री का काम करने वाला ओंकार सिंह टिकाणा साहब गुरुद्वारे के पास डेयरी से पनीर लेने जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गली में एक युवक ने उसे पीछे से आकर दबोच लिया, जबकि दूसरे ने जेब से मोबाइल फोन व नकदी निकाल ली। अब पहली वारदात स्थल से थोड़ी दूरी पर शौरी मार्केट में युवक को निशाना बनाया है। पुलिस पहली वारदात का सीसीटीवी फुटेज के बावजूद सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक की उम्र 20 से 22 तो दूसरे की 25 साल के करीब
पहले हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज में जो युवक गर्दन पकड़कर राहगीर को दबोचता है, उसकी उम्र 20 से 22 साल के बीच लग रही है, जो हष्ट-पुष्ट दिखाई दे रहा है। जबकि दूसरा युवक थोड़ा कमजोर लग रहा है। 


अधिकारी के अनुसार
पुलिस को शक है कि नशा करने के आदी युवक वारदात अंजाम दे रहे हैं। वारदात स्थल की सीसीटीवी फुटेज ढूंढ रहे हैं। फुटेज के बाद पता लग सकेगा कि दूसरी वारदात उन्हें युवकों ने अंजाम दी है जिन्होंने दूसरी वारदात अंजाम दी थी। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, प्रभारी थाना शहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed