{"_id":"6621b37a132e311d410aa8d5","slug":"pay-special-attention-to-research-literature-review-rohtak-news-c-17-roh1020-404934-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शोध साहित्य समीक्षा पर दें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शोध साहित्य समीक्षा पर दें विशेष ध्यान
विज्ञापन
रोहतक। गुणवत्तापरक शोध समय की जरूरत है। शोधार्थियों को विशेष रूप से सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों को सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर समस्या निवारण मूलक शोध करना होगा। यह कहना है महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का। वह वीरवार को चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज व फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज की ओर से संचालित रिसर्च मेथोडोलॉजी कार्यशाला में शोधार्थियों से संवाद कर रहे थे। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शोधार्थियों से शोध साहित्य समीक्षा पर विशेष ध्यान देने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि शोधार्थियों को शोध में क्रिएटिविटी व क्रिटिकल थिंकिंग पर फोकस करना होगा। शोधार्थियों को रिसर्च एथिक्स का पालन करने को कहा। कुलपति ने इंटर डिसिप्लिनरी रिसर्च के महत्व को अपने संबोधन में रेखांकित किया।
व्याख्यान के बाद कुलपति ने शोधार्थियों से सीधा संवाद किया व शोधार्थियों से फीडबैक लिया। निदेशक, सीआरएसआई प्रो. सोनिया मलिक ने स्वागत भाषण दिया। डीन, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज प्रो. सेवा सिंह दहिया व प्रो. सोनिया मलिक ने कुलपति का अभिनंदन किया।
कार्यशाला में जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डाॅॅ. कुलविंदर कौर ने गुणात्मक शोध विश्लेषण व इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, नई दिल्ली के डाॅ. शैलेंदर कुमार ने मात्रात्मक शोध विश्लेषण पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला समन्वयक डाॅ. राजेश कुमार व डाॅ. संजीव कादयान ने समन्वयन किया। इस मौके पर प्रो. जेएस धनखड़ व प्रो. संतोष नांदल समेत प्रतिभागी शोधार्थी उपस्थित रहे।