फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pay special attention in old age, as blood vessels tend to shrink.

Rohtak News: सदी में रखें विशेष ध्यान, सिकुड़ने लगती हैं रक्त वाहिकाएं

Mon, 15 Dec 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Pay special attention in old age, as blood vessels tend to shrink.
35...डॉ. मनदीप कादियान,फिजिशियन,नागरिक अस्पताल
रोहतक। कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। खासकर बुजुर्गो, बच्चों व गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पीजीआई के पल्मोनरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि ग्रैप-4 लागू होने व कोहरा बढ़ने से बुजुर्गों को सुबह 10 के बाद सैर पर निकला चाहिए। दोपहर में सैर कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदूषण से बचने के लिए दो या चार परतों वाले मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

एन 95 मास्क का उपयोग सबसे बेहतर रहता है। कोताही बरतने पर खांसी, सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों व अन्य कार्यों से पर्यावरण में बेहद सूक्ष्म कण 2.5 की मात्रा बढ़ गई है। इससे मरीजों को भी फेफड़ों संबंधी समस्या होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय मिलने पर हल्का व्यायाम करें
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनदीप कादियान ने बताया कि सदी में हृदय मरीजों की परेशानी बढ़ने की संभावना रहती है। ठंडे मौसम में हृदय की वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्त संचरण प्रभावित होता है। कुछ हृदय रोगियों की पहले ही समस्या के कारण वाहिकाएं सिकुड़ी होती हैं। ठंड में और ज्यादा सिकुड़ने की संभावना रहती है इसलिए मरीजों को धूप निकलने पर ही बाहर निकलना चाहिए।

आमतौर पर लोग सुबह नंगे पांव घास पर टहलने को फायदेमंद मानते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। हृदय के मरीजों को लक्षण के तौर पर सीने में दर्द, जकड़न व सांस लेने में परेशानी हो सकती है। हृदय के मरीजों को दवाइयों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। जीवनशैली में हृदय के मरीजों को आधे घंटे तक शारीरिक गतिविधियों को देना चाहिए। इसके साथ ही बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ने की संभावना भी अधिक रहती है। बच्चों को भी फाइबर युक्त डाइट का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed