फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Patients aged 5 to 11 will receive free and cashless surgery facilities at government hospitals.

Rohtak News: सरकारी अस्पतालों में 5 से 11 तक मरीजों को मिलेगी निःशुल्क व कैशलेस सर्जरी की सुविधा

Thu, 05 Feb 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Patients aged 5 to 11 will receive free and cashless surgery facilities at government hospitals.
04जेएनडी08: डॉ. सुमन कोहली।
जींद। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में पांच फरवरी से 11 फरवरी तक आयुष्मान भारत सर्जिकल कैंप सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क एवं कैशलेस सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि सर्जिकल कैंप सप्ताह के दौरान नागरिक अस्पताल जींद में ही प्रमुख सर्जरी जैसे हड्डियों की सर्जरी (कूल्हा व घुटना बदलना), आंखों की मोतियाबिंद सर्जरी, पित्त की थैली की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया व अन्य सर्जिकल प्रक्रियाएं की जाएंगी।इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को योजना का वास्तविक लाभ दिलाना है।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी डॉ. रवि राणा ने जानकारी दी कि पांच से 11 फरवरी तक जिले के नागरिक अस्पताल, उपमंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाए जाएंगे। यहां आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उनका इलाज जिला नागरिक अस्पताल जींद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह फील्ड स्टाफ, आशा वर्कर और हेल्थ वर्करों के माध्यम से पात्र मरीजों की पहचान कर सूची तैयार करें। सर्जिकल कैंप में आई, इनएटी, गायनी और सर्जरी से संबंधित सभी सर्जरी के लिए सरकार की ओर से आरक्षित आयुष्मान पैकेज के तहत शामिल किया जाएगा।
कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों को उपस्थिति अनिवार्य
कैंप के सफल आयोजन के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने, आईईसी गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने, अस्पतालों में उपलब्ध सर्जरी की जानकारी प्रदर्शित करने और सभी प्रकार की लॉजिस्टिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी होगा
नागरिक अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी कार्य में रुचि नहीं लेगा या लापरवाही बरतेगा उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वह सर्जिकल कैंप सप्ताह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली निःशुल्क सर्जरी सुविधा का लाभ उठाएं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed