फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Participants learned the importance of rules and balance in life

Rohtak News: प्रतिभागियों ने जीवन में नियमों और संतुलन का महत्व जाना

Wed, 23 Aug 2023 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Participants learned the importance of rules and balance in life
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल, गणित विभाग व महिंद्रा प्राइड क्लासरूम (नंदी फाउंडेशन, एनजीओ वेंचर ऑफ महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप) के संयुक्त तत्वावधान में गणित विभाग में एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट स्किल्स विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

गणित विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जेएस सिक्का ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में दृढ़ता के साथ काम करने, सीखने की ललक बनाए रखने व बदलाव के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। जीवन में नियमों और संतुलन के महत्व के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह ने कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर स्वागत भाषण दिया। कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. सुमित गिल ने कार्यशाला की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मनीष अरोड़ा और रविंदर पाल सिंह ने विद्यार्थियों को रोजगार के लिए जरूरी कौशल विकसित करने बारे व्यावहारिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राजीव कुमार ने आभार जताते हुए सहयोग के लिए नंदी फाउंडेशन की सराहना की। डाॅ. एकता नरवाल ने कार्यशाला के समन्वयक के तौर पर मंच संचालन किया। डॉ. अंजू पंवार और डॉ. पूनम रेढू ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग दिया। इस मौके पर डाॅ. सविता राठी, डॉ. मीनाक्षी और डॉ. मोनिका समेत प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed