फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parking will be in the name of Maharaja Agrasen, the naming committee of the house has stamped

महाराजा अग्रसेन के नाम पर होगा पार्किंग, हाउस की नामकरण कमेटी ने लगाई मुहर

Fri, 19 Mar 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Parking will be in the name of Maharaja Agrasen, the naming committee of the house has stamped
नामाकरण कमेटी के साथ बैठक करते मेयर। संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश सरकार की ओर से 21 मार्च को शहर को तीन बड़ी सौगातें मिलेंगी। सीएम मनोहर लाल दुर्गा भवन के सामने नवनिर्मित पार्किंग, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व सेक्टर 2 में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को सीएम का कार्यक्रम जिला व नगर निगम प्रशासन के पास आ सकता है। इसकी तैयारियों को लेकर वीरवार को नगर निगम की नामकरण कमेटी की मेयर मनमोहन गोयल के आवास बैठक हुई। बैठक में दुर्गा भवन के सामने स्थित पार्किंग का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रस्ताव पास करके नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा के माध्यम से सरकार के पास चंडीगढ़ अनुमति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से दुर्गा भवन के सामने पुराने सिटी थाने की जमीन में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत पार्किंग एवं वाणिज्यिक बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया था। निजी बिल्डर ने बिल्डिंग बनाकर तैयार कर दी है। चार मंजिला बिल्डिंग में अंडरग्राउंड तल पर 550 से 600 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। जबकि भूतल पर निजी बिल्डर ने 38 वाणिज्यिक दुकानें बनाई हैं। दूसरी, तीसरी व चौथी मंजिल पर चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई हैं। तीनों मंजिलों पर 200 से 250 कार खड़ी होने की क्षमता है। तीनों मंजिलों पर कार के आने व जाने के रास्ते को एलिवेटेड रोड से जोड़ा गया है। अब भिवानी स्टैंड, शौरी मार्केट, किला रोड, रेलवे रोड व दूसरे आसपास के बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर सकते हैं। इसके बाद लिफ्ट से नीचे आ सकेंगे। इससे भिवानी स्टैंड पर जाम की स्थिति नहीं रहेगी। वीरवार को नगर निगम की हाउस की पांच सदस्यीय नामकरण कमेटी की मेयर मनमोहन गोयल की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक हुई। बैठक में मेयर के अलावा वार्ड 13 की महिला पार्षद कंचन खुराना के पति अशोक खुराना, भू-शाखा अधिकारी सुरेंद्र गोयल व निगम के एडीए अजय हुड्डा मौजूद रहे, लेकिन कमेटी के सदस्य भाजपा के वार्ड 7 से पार्षद मनोज सैनी व कांग्रेस के वार्ड 15 से पार्षद गुलशन ईशपुनियानी मीटिंग में नहीं आ सके। तय हुआ कि दुर्गा भवन के सामने नवनिर्मित पार्किंग का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाए। कमेटी के प्रस्ताव को मेयर के हस्ताक्षर के बाद निगम आयुक्त के माध्यम से सरकार के पास भेज दिया गया। इससे पहले चौबीसी परिवार व अग्रवाल विकास परिषद की तरफ से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को पत्र लिखकर नवनिर्मित व्यावसायिक भवन व पार्किंग का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने का आग्रह किया था। पूर्व मंत्री ने भी मांग पर सहमति दे दी थी।
विज्ञापन

सियासत का केंद्र रही है पार्किंग, विपक्ष उठा चुका है सवाल
शहर के भिवानी स्टैंड के आसपास की जमीन को काफी महंगी माना जाता है। दुर्गा भवन के सामने पहले पुराना सिटी थाना होता था। कांग्रेस राज में पुराने बस स्टैंड की जमीन में थाना बना दिया गया। साथ ही दुर्गा भवन के सामने पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस राज में यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ सका। भाजपा राज में पीपीपी मोड के तहत पार्किंग निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। इस फैसले पर कांग्रेस की तरफ से सवाल उठाए गए। बावजूद इसके सरकार ने पुराने सिटी थाने व हुडा कॉम्पलेक्स स्थित पार्किंग को पीपीपी मोड में बनवाने का फैसला बरकरार रखा। अब पुराने सिटी थाने की पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है, जबकि हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व सेक्टर 2 सामुदायिक केंद्र भी मिलेगा
उधर, सीएम मनोहर लाल रविवार को रोहतक में बनकर तैयार एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी उद्घाटन करेंगे। ट्रैक का कामयाबी से ट्रायल हो चुका है। दो दिन से पैसेंजर ट्रेन भी ट्रैक पर दौड़ रही है। ट्रैक के चालू होने से दुर्गा भवन मंदिर, सोनीपत रोड, शीला बाईपास व नए बस स्टैंड के बीच व सेक्टर 6 की रेलवे फाटक बंद हो जाएंगी। साथ ही शहर को ट्रैक के दोनों तरफ संपर्क मार्ग मिलेंगे। इसके अलावा नगर निगम की ओर से सेक्टर 2 में एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा करवाया गया है। सामुदायिक केंद्र में 2 हजार लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था है। सीएम इसका भी रविवार को उद्घाटन करेंगे।
सीएम पिछले दिनों जब रोहतक आए तो उनसे तीनों योजनाओं का उद्घाटन करने का आग्रह किया गया था। सीएम ने बताया था कि 21 मार्च को प्रदेश भर की कई योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन या शिलान्यास किया जाना है। उसी दिन रोहतक के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दुर्गा भवन के सामने पुराने सिटी थाने की पार्किंग व सेक्टर 2 के सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन होगा। वीरवार को नामकरण कमेटी ने पार्किंग का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास करके सरकार के पास भेज दिया है। तीनों योजनाएं शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं हैं।

- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
सीएम का कार्यक्रम शुक्रवार को आ सकता है। निगम ने अपनी तरफ से ऑनलाइन उद्घाटन की पूरी तैयारी कर ली है। नामकरण कमेटी के प्रस्ताव को चंडीगढ़ भेज दिया गया है।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed