फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Papaya from Maharashtra dominates the city's fruit market

Rohtak News: शहर की फल मंडी में छाया महाराष्ट्र का पपीता

Sat, 22 Nov 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Papaya from Maharashtra dominates the city's fruit market
40...गोहाना अड्डा पर रेहड़ी पर पपीता खरीदते ग्राहक। संवाद
रोहतक। शहर की फल मंडी में इन दिनों महाराष्ट्र का पपीता छाया हुआ है। यहां रोजाना 20 टन पपीते का कारोबार हो रहा है। कारोबारियों का कहना है कि महाराष्ट्र के सतारा, पुणे, सांगली व नागपुर आदि क्षेत्रों से यहां पपीते की आवक हो रही है। महाराष्ट्र के पपीते अपनी गुणवत्ता, स्वाद और पोषक तत्वों के लिए भी जाने जाते हैं। शहर में पपीते का रोजाना 5-6 छह लाख रुपये का कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन

पपीते के थोक कारोबारी मोहन ने बताया कि महाराष्ट्र के अलावा गुजरात से भी यहां पर पपीते के आवक हो रही है। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि पपीता फाइबर युक्त फल है और यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के अलावा लीवर साफ रखने में भी मददगार है। शहर में पीजीआईएमएस, सिविल अस्पताल व अनेक निजी अस्पताल होने के चलते भी यहां मरीजों के लिए पपीते की मांग बनी रहती है।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस की डाइटीशियन डॉ. पूनम कथूरिया का कहना है कि पपीते में फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ए और एंटी ऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पोषण का अच्छा स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed