फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panic in the city 's business threats : the threats to two businessmen

धमकियों से दहशत में शहर के कारोबारी: दो और व्यापारियों को मिली धमकी 

Sat, 30 Apr 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 30 Apr 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Panic in the city 's business threats : the threats to two businessmen
क्राइम
कभी चिट्ठी तो कभी मोबाइल कॉल से मिलने वाली धमकियों से शहर के कारोबारी दहशत में हैं। तकरीबन हर रोज व्यापारियों को जान से मारने या रंगदारी की धमकी मिल रही है। पुलिस कारोबारियों को मिलने वाली एक धमकी का निस्तारण भी नहीं कर पाती कि दूसरा व्यापारी शिकायत लेकर पहुंच जाता है। एक दिन पहले गुरुद्वारा बंगला साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान और व्यापारी अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली सरदार को रंगदारी नहीं देने पर सिनेमा हाल जलाने और जान से मारने की धमकी मिली थी। इससे पहले पंजाबी स्वर्णकार समिति के सरपरस्त राकेश सहगल को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


इन मामलों में पुलिस किसी निष्कर्ष तक भी नहीं पहुंची थी कि शुक्रवार को दो और केस सामने आ गए। पहले मामले में बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी को जाने से मारने की धमकी दी है। जबकि सेक्टर 3 उद्यमी रूपांकन के घर खत भेजकर उनकी हत्या की धमकी दी है। हालांकि रूपांकन को पत्र 30 मार्च को मिला था लेकिन पुलिस ने मामला अब दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पांच लाख में हत्या करवा दूंगा 
शिवम एनक्लेव कॉलोनी निवासी अमित भगत को मोबाइल फोन से किसी ने पांच लाख रुपये में उनकी हत्या कराने की धमकी दी है। अमित की कॉलोनी में ही ज्वैलर्स की दुकान है। अमित ने बताया कि उनकी बहन आशा की शादी कई साल पहले झज्जर के दमदम मोहल्ला निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि तीन साल पहले ससुराल वालों ने उनकी बहन को घर से निकाल दिया, जबकि बहन की दो बेटियों को अपने पास रख लिया। अमित का आरोप है कि कुछ समय पहले बहन के ससुराल वालों ने उनकी एक भांजी दीपिका की जहर देकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने फोन से भांजी की हत्या करने की सूचना दी और धमकी दी कि वे उनकी दूसरी भांजी की भी हत्या कर देंगे। इसके बाद झज्जर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अमित का आरोप है कि भांजी की हत्या के आरोपियों की ओर से केस वापस लेने के लिए उन्हें धमकी दी जा रही है। आरोपियों का कहना है कि यदि केस वापस नहीं लिया तो 5 लाख रुपये में उसकी हत्या करवा देंगे। अमित का कहना है कि 40 लाख रुपये में समझौता करने का भी दबाव बनाया जा रहा है।  

व्यापारियों सहित एसपी से मिले अमित 
लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर अमित शुक्रवार को एसपी से मिले। कई व्यापारियों के साथ एसपी से मिलने पहुंचे अमित ने मामले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर एसपी ने इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दियाहै कि मामले में रोहतक पुलिस झज्जर पुलिस से संपर्क करेगी। 
 
केस नंबर 2 : पहले मांगी 50 की फिरौती, अब हत्या की धमकी 
हत्या की धमकी देने का एक अन्य मामला भी शुक्रवार को सामने आया है। सेक्टर 3 निवासी व्यापारी रूपांकन को अज्ञात बदमाशों ने खत भेजकर उनकी हत्या करने की धमकी दी है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में रूपांकन ने बताया कि उनकी पंजाब में नट बोल्ट सहित अन्य उपकरणों की फैक्ट्री है। वह परिवार सहित सेक्टर 3 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को उनके घर एक धमकी भरा खत आया। खत में उनकी हत्या करने की धमकी दी गई है। इसके बाद रूपांकन ने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। पुलिस ने दूसरे मामले में इस शिकायत को भी शामिल कर लिया था। अब एसपी के आदेश पर धमकी मामले की अलग से केस दर्ज किया है। 

एक साल पहले मांगे थे 50 लाख 
रूपांकन को धमकी देने का सिलसिला जनवरी 2015 में शुरू हुआ था। उस समय आरोपियों ने उनके लैंडलाइन फोन पर कॉल करके उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर उनकी और परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी गई थी। मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। अब बदमाशों ने फिर से धमकी दे दी है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया था। अब तक धमकी देने के मामले में रूपांकन की शिकायत पर दो केस दर्ज हो चुके हैं। 

डाक और कूरियर से मिली 20 बार धमकी 
आरोपियों की हौसले इतने बुलंद हैं कि वह कभी डाक घर तो कभी कूरियर के माध्यम से धमकी भरे पत्र रूपांकन के घर भेजते हैं। पुलिस ने कई बार डाक के माध्यम से आरोपियों का ठिकाना मालूम करने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब पूरे परिवार को सुरक्षा का डर सताने लगा है। 

लैंडलाइन फोन नंबर बदले तो शुरू हुआ खत का सिलसिला 
पहले तो बदमाशों ने रूपांकन को उनके लैंडलाइन फोन पर धमकी देते थे। कुछ समय पहले मॉडल टाउन और सेक्टरों में लगे लैंडलाइन फोन के नंबरों में तब्दीली हो गई। इसके बाद बदमाशों ने रूपांकन को खत के माध्यम से धमकी देना शुरू कर दिया। पहली एफआईआर की जांच के समय पुलिस ने लैंडलाइन नंबर की जांच की थी, जिससे आरोपियों ने रंगदारी मांगी थी। वह लैंडलाइन नंबर दिल्ली स्थित एक एसटीडी का था। पुलिस ने धमकी भरे खतों को कस्टडी में ले रखा है और मामले की जांच कर रही है। 
--   
माहौल ठीक होने पर वापस की थी सुरक्षा
पहली बार धमकी मिलने के बाद पुलिस की ओर से रूपांकन और उनकी पत्नी को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। कुछ समय बाद माहौल ठीक होने पर रूपांकन ने सुरक्षा वापस कर दी थी। इसके बाद रूपांकन ने मार्च में पुलिस को शिकायत दी थी। इस समय जाट आंदोलन में पुलिस बल के व्यस्त होने की वजह से उन्हें सुरक्षा नहीं मिल सकी। नई एफआईआर दर्ज करने में इसलिए देरी हुई कि पहले से दर्ज एफआईआर को ही जारी रखा गया था। हालांकि एसपी ने नई एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये थे। 


कारोबारी कोचर को मिली पुलिस सुरक्षा 
पुलिस की ओर से गुरुद्वारा बंगला साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान और व्यापारी अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली सरदार को सुरक्षा दे दी गई है। पुलिस प्रशासन ने कोचर को एक सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाया है। कोचर ने एक दिन पहले एसपी से सुरक्षा की मांग की थी। कोचर से बदमाशों ने पत्र भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed