Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fake affidavit submitted to stall

Rohtak News: जांच रोकने के लिए लगा दिया फर्जी शपथ पत्र, चेयरमैन सहित दो पर एफआईआर

Mon, 23 Nov 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fake affidavit submitted to stall
रोहतक/महम। महम ब्लॉक समिति के चेयरमैन नवनीत राठी पर फर्जी शपथ पत्र विजिलेंस को देने का आरोप लगा है। आरोप है कि समिति में चल रहे भ्रष्टाचार की जांच बंद कराने के लिए वाइस चेयरमैन और शिकायत करने वाले अन्य पार्षदों की ओर से उन्होंने शपथ पत्र दिया था। वाइस चेयरमैन नीशु रानी ने आर्य नगर थाने में चेयरमैन और निंदाना निवासी सोमवीर के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी कागजात तैयार करने की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शिकायत में नीशू रानी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने साथी पार्षदों के साथ मिलकर समिति में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजीपी को शिकायत दी थी। इसके बाद 16 सितंबर 2025 को फाइल जांच के लिए रोहतक में पंचायती राज विभाग की विजिलेंस टीम के पास पहुंची।
विज्ञापन


आठ अक्तूबर 2025 को जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं को तीन नवंबर 2025 को जांच के लिए बुलाया और उनसे लिखित में शिकायत भी ली। इसके बाद उन्होंने विजिलेंस से कई बार पूछा कि जांच कहां तक पहुंची। जांच टीम ने बताया कि पंचायत समिति महम से सारा रिकॉर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....

कार्रवाई पूछने पर पता चला जांच बंद हो गई

वाइस चेयरमैन का कहना है कि दोबारा जांच टीम से पता किया तो जांच बंद मिली। कारण पूछने पर अधिकारी ने बताया कि आप लोगों ने ही शपथ पत्र देकर जांच बंद करवाई है। शपथ पत्र न देने की बात कहने पर अधिकारी ने बताया कि मुख्य सतर्कता अधिकारी, विकास एवं पंचायत भवन चंडीगढ़ से आदेश आए हैं। चंडीगढ़ के अधिकारी ने बताया कि आदेश की प्रति 8 जनवरी 2026 को उनके पते पर भेजी गई थी। वाइस चेयरमैन के मुताबिक उन्हें प्रति नहीं मिली। अब उन्होंने आरटीआई से दस्तावेज निकलवाए हैं।

.............

रोहतक में बना फर्जी शपथ पत्र, वाइस चेयरमैन बोलीं-हस्ताक्षर नकली

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शपथ पत्र रोहतक के हिमांशु सेठी से सोमवीर नाम के व्यक्ति ने 18 दिसंबर 2025 को खरीदा है। वे किसी सोमवीर को नहीं जानतीं और उन्होंने किसी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए। नोटरी बबीता ने बिना जांच-पड़ताल शपथ पत्र वेरिफाई कर दिया।


चेयरमैन बोले-मेरे खिलाफ रची जा रही साजिश

चेयरमैन नवनीत राठी का कहना है कि चुनाव में हारे पक्ष की ओर से उसी समय से उनकी बार-बार शिकायतें की जा रही हैं। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद और अगस्त 2025 में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश हुई। तीन ब्लॉक समिति सदस्य उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। वाइस चेयरपर्सन ने भी समिति के विकास कार्यों में बार-बार अड़चन डालने की कोशिश की है। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।

शिकायत के आधार पर ब्लॉक समिति चेयरमैन व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed