{"_id":"66d964f0ddbe94398b051a78","slug":"panic-in-rohtak-young-man-murdered-and-thrown-on-kharenti-road-could-not-be-identified-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दहशत का माहौत: युवक की हत्या कर खरेंटी रोड पर फेंका, पहचान नहीं हो सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में दहशत का माहौत: युवक की हत्या कर खरेंटी रोड पर फेंका, पहचान नहीं हो सकी
Thu, 05 Sep 2024 01:29 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:29 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
रोहतक के थाना लाखन माजरा क्षेत्र के बैसी गांव के पास खरेंटी रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब युवक का शव देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की उम्र लगभग 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है, और उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन