फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pandit Bhagwat Dayal Sharma University of Health Sciences, Revise Basic Course Workshop, Medical Education Technology

Rohtak News: पीजीआई में 11वें रिवाइज्ड बेसिक कोर्स का हुआ शुभारंभ

Fri, 10 Mar 2023 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 10 Mar 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pandit Bhagwat Dayal Sharma University of Health Sciences, Revise Basic Course Workshop, Medical Education Technology
पीजीआई में रिवाइज्ड बेसिक कोर्स के शुभारंभ पर मौजूद शिक्षक। विज्ञप्ति
रोहतक । पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में वीरवार से तीन दिवसीय रिवाइज बेसिक कोर्स कार्यशाला इन मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया गया। एनएमसी के रीजनल सेंटर में शुरू हुए तीन दिवसीय कोर्स में संस्थान के करीब दो दर्जन से अधिक चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं और कुछ प्रतिभागी राजस्थान से भी जुड़े हैं। गौरतलब है कि मेडिकल एजुकेशन यूनिट की तरफ से यह 11वां रिवाइज्ड बेसिक कोर्स है।
विज्ञापन

जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. उमेश यादव ने बताया कि डॉ. सुजाता सेठी के दिशा निर्देशन में तीन दिन के अंदर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी, जिससे संस्थान के चिकित्सकों का ज्ञान वर्धन होगा। कार्यशाला में सबसे पहले डॉ. सुजाता सिंह ने अपने व्याख्यान में बताया कि एक ग्रुप के माध्यम से टीचिंग व लर्निंग करने के क्या फायदे होते हैं। वयस्कों को सिखाने के सिद्धांत पर कैसे काम करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. उमेश यादव ने बताया कि लक्ष्यों, भूमिकाओं और दक्षताओं को कैसे परिभाषित करें और एक दूसरे के बीच संबंध की व्याख्या करें। डॉ. आशिमा सचदेवा ने बताया कि आईएमजी का लक्ष्य, भूमिकाएं और दक्षताएं क्या हैं। एनएमसी की तरफ से विकसित लक्ष्यों, भूमिकाओं और वैश्विक दक्षताओं के प्रति संवेदनशील बने। डॉ. विवेक मलिक व डॉ. सारिका ने कहा कि लर्निंग डोमेन को वर्गीकृत और परिभाषित करें। ज्ञान प्रगति के पदानुक्रम की एक बुनियादी समझ प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश मित्तल ने लेखन के उद्देश्य पर व्याख्यान में विकासशील उद्देश्यों से दक्षताओं का निर्माण, सीखने और मूल्यांकन को दक्षताओं से जोड़ने के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न दक्षताओं से उद्देश्यों का विकास करने पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed