फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayat held in Mokhara village ... Tapa Pradhan said, first police, handed over the desired to do it themselves

Rohtak News: मोखरा गांव में हुई पंचायत...तपा प्रधान बोले, पहले बताती पुलिस, खुद करते वांछित को हवाले

Sun, 05 Mar 2023 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Panchayat held in Mokhara village ... Tapa Pradhan said, first police, handed over the desired to do it themselves
रोहतक/महम। मोखरा गांव में शनिवार को पूर्व सरपंच ओम सिंह की अध्यक्षता में पंचायत हुई। जिसमें तपा प्रधान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर को रद्द करवाने का फैसला लिया गया। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल का भी गठन किया गया। जो जल्द इस मामले में एसपी से मिलेगा। पंचायत में तपा प्रधान रामकिशन मोखरा ने कहा कि पुलिस को पहले बताना चाहिए था कि वह दिल्ली पुलिस के वांछित सुमित नांदल की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने आ रही है तो वह खुद वांछित को पुलिस के हवाले करते।
विज्ञापन



दिल्ली पुलिस ने वीरवार को अपहरण के केस में वांछित बोहर निवासी सुमित नांदल की तलाश में सनसिटी हाईट में दबिश दी, लेकिन नांदल वहां से जा चुका था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुमित नांदल मोखरा गांव में छिपा है। आरोप है कि रात 11 बजे सीआईए द्वितीय ने दबिश दी तो तपा प्रधान रामकिशन मोखरा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इसी बीच सुमित मौका पाकर भाग निकला। बहुअकबरपुर थाने में रामकिशन मोखरा और 15-20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब ग्रामीण दर्ज केस को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन




घर के पास हो चुकी थी फायरिंग, हथियारबंद युवकों को देखकर डर गए



गांव मोखरा छाछान की चौपाल में हुई पंचायत में तपा प्रधान रामकिशन मोखरा ने पूरा घटनाक्रम रखा। उन्होंने बताया कि घर के बाहर पहले फायरिंग हो चुकी है। अचानक सीआईए द्वितीय की टीम सिविल वर्दी में हथियारों से लैस होकर घर के अंदर घुसने लगी। उन्हें नहीं पता था कि सिविल वर्दी में पुलिस जवान हैं। यदि पुलिस उनको बताती तो वह समय रहते दिल्ली पुलिस के वांछित सुमित नांदल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर देते। तपा प्रधान ने बताया कि पंचायत में राज सरपंच, जोनी, प्रमोद सिंह, राजा प्रधान, सूरजभान, वेदपाल, सुल्तान, अजमेर, अतर सिंह, जोगेंद्र, सूबे सिंह, करण पहलवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तपा प्रधान का बेटा है गांव का सरपंच, गया हुआ था गोवा



मोखरा छाछान गांव का सरपंच नीटू है, जो मामले में आरोपी तपा प्रधान रामकिशन मोखरा का बेटा है। वीरवार को वह गोवा गया हुआ था। नीटू ने बताया कि उसको तो फोन पर ही पूरे मामले का पता चला। ऐसे में हवाई मार्ग से गांव पहुंचा हूं। पूरे मामले की जानकारी लेकर ही कुछ बता सकूंगा।




अभी पुलिस से ग्रामीणों का कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं मिला है। ग्रामीणों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। मामले में किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



- जितेंद्र कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed