{"_id":"750087bd6463e0dd6442a037761e6138","slug":"panchayat-election-from-23-december-in-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 23 दिसंबर से होंगे नामांकन, 10 जनवरी से डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 23 दिसंबर से होंगे नामांकन, 10 जनवरी से डाले जाएंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 16 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पंचायत चुनाव की रणभेरी बज गई है। जिले में चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिसकी शुरुआत 23 दिसंबर से होगी। पहले चरण (रोहतक और सांपला ब्लॉक) का नामांकन 23 दिसंबर से शुरू होगा तो 10 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण (महम और लाखनमाजरा) के नामांकन 30 दिसंबर से शुरू होंगे तो मतदान 17 जनवरी को होगा।
वहीं तीसरे चरण (कलानौर ब्लॉक) के नामांकन 5 जनवरी से शुरू होंगे और 24 जनवरी को मतदान होगा। रोहतक और सांपला ब्लॉक के अंतर्गत पहले आए 2850 नामांकनों में शर्तों को पूरा करने वालों को दोबारा नामांकन नहीं करना पड़ेगा। इनमें से 15-18 सितंबर के बीच आये 637 नामांकनों को रखा जाएगा, जबकि 19 सितंबर को आये 2213 में शपथ पत्र भरने वालों के नामांकन रखे जाएंगे। इनमें से 2000 से ज्यादा नामांकन बिना शपथ पत्र के होने के कारण निरस्त होने की बात कही जा रही है।
रोहतक व सांपला ब्लाक का चुनाव कार्यक्रम
- 17 दिसंबर को नामांकन आमंत्रित करने की सूचना।
- 23 से 29 दिसंबर के बीच सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नामांकन।
- 23 से 29 दिसंबर के बीच आने वाले नामांकनों की उसी दिन सूची लगेगी।
- 23 से 29 दिसंबर के बीच ही शपथ पत्र जमा करने होंगे।
- 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी होगी।
- 1 जनवरी को 3 बजे तक नाम वापसी, उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित होगा
- 10 जनवरी को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजे तक मतदान।
- मतदान के दिन ही पंच व सरपंच को मिले वोटों की गणना होगी।
महम व लाखनमाजरा ब्लॉक का चुनाव कार्यक्रम
- 23 दिसंबर को नामांकन आमंत्रित करने की सूचना।
- 30 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नामांकन।
- 30 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच आने वाले नामांकनों की उसी दिन सूची लगेगी।
- 30 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच ही शपथ पत्र जमा करने होंगे।
- 5 जनवरी को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी होगी।
- 7 जनवरी को 3 बजे तक नाम वापसी, उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित होगा।
- 17 जनवरी को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजे तक मतदान।
- मतदान के दिन ही पंच व सरपंच की मतगणना होगी
कलानौर ब्लॉक का चुनाव कार्यक्रम
- 30 दिसंबर को नामांकन आमंत्रित करने की सूचना
- 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नामांकन
- 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच आने वाले नामांकनों की उसी दिन सूची लगेगी
- 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच ही शपथ पत्र जमा करने होंगे।
- 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी होगी।
- 13 जनवरी को 3 बजे तक नाम वापसी, उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित होगा
- 24 जनवरी को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजे तक मतदान।

वर्जन
पंचायत चुनाव को लेकर शासन से जिस तरह के दिशा निर्देश मिले हैं, उसके आधार पर काम किया जा रहा है। हमने पहले ही पूरी तैयारियां की हुई थी और अब आगे भी जिस तरह से कार्यक्रम तय किया गया है, उसके आधार पर काम होगा। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष कराया जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्र सारवान, डीडीपीओ।
जिला परिषद के लिए ये नियम
जिला परिषद के लिए पूरे जिले के नामांकन पहले चरण यानी 23 से 29 दिसंबर के बीच ही होंगे। वहीं, ब्लॉक समिति के नामांकन ब्लॉक वाइज होंगे। वहीं, जिला परिषद और ब्लॉक समिति की मतगणना पंचायत अधिकारी की ओर से निर्धारित किए गए स्थान पर 28 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शाम तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।