{"_id":"683b7064679d0d96fe0e2a4a","slug":"paharwar-gaushala-handed-over-to-new-contractor-corporation-will-spend-87-thousand-rupees-daily-rohtak-news-c-17-roh1019-663947-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहरावर गोशाला नए ठेकेदार को सौंपी, रोज साढ़े 87 हजार खर्च करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहरावर गोशाला नए ठेकेदार को सौंपी, रोज साढ़े 87 हजार खर्च करेगा निगम
विज्ञापन
31सीटीके57...पहरावर स्थित निगम की गऊशाला। स्रोत: पाठक
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पहरावर गोशाला का संचालन अब नया ठेकेदार करेगा। शनिवार शाम पुराने ठेकेदार ने गोशाला का संचालन छोड़ दिया। निगम प्रति गोवंश 35 रुपये के हिसाब से रोज साढ़े 87 हजार रुपये खर्च करेगा।
निगम ने शहर में बेसहारा गोवंश के लिए पहरावर गांव में गोशाला खोली थी, जहां तीन हजार गोवंश को रखने की जगह है। फिलहाल 2500 गोवंश हैं। नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तीन साल तक गोशाला का संचालन किया गया। निगम को पत्र लिखकर ठेकेदार सोमबीर ने रेट बढ़ाने की मांग की थी।
टेंडर में दूसरे ठेकेदार दलेल सिंह ने कम रेट लगाया। मामला अदालत में पहुंचा, इसके बाद आयुक्त ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी में शामिल पशुपालन विभाग के उप निदेशक सूर्या खटखड़, निगम अकाउंट ऑफिसर देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व पार्षद बिजेंद्र बैरागी ने जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर ठेका नए ठेकेदार को देने का निर्णय लिया गया।