{"_id":"608324c98ebc3ec36c7a82de","slug":"oxyigen-rohtakcity-news-rtk605743150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदल स्टील इंडस्ट्री हर रोज रोहतक को मुफ्त देगी 120 ऑक्सीजन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदल स्टील इंडस्ट्री हर रोज रोहतक को मुफ्त देगी 120 ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन
जनसेवा संस्थान में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण करते मेयर मनमोहन गोयल, एलपीएस बोसार्ड ?
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोरोना संकट में जिला स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन मिल गई है। मेयर मनमोहन गोयल के माध्यम से जिंदल स्टील इंडस्ट्री हिसार हर रोज रोहतक के स्वास्थ्य विभाग को 120 ऑक्सीजन सिलिंडर मुफ्त देगी। पहली खेप शुक्रवार शाम को हिसार रोड स्थित प्लांट में पहुंच गई, जहां से अस्पताल में भेजा गया। वहीं, जनसेवा संस्थान में 200 बेड का क्वारंटीन सेंटर तैयार हो गया है, जिसका संचालन मेयर मनमोहन गोयल व समाजसेवी राजेश जैन की देखरेख में होगा।
मेयर मनोहन गोयल ने बताया कि शहर में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना संक्रमित मरीज परेशान हैं। उनकी हिसार में ससुराल है, जहां जिंदल स्टील इंडस्ट्री की तरफ से हिसार के सरकारी अस्पताल व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को मुफ्त में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। रोहतक की स्थिति को देखकर उन्होंने कंपनी की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल से बात की और कहा कि संकट की घड़ी में रोहतक के लोगों के प्रति भी फर्ज है। तय हुआ कि कंपनी हर रोज 120 ऑक्सीजन सिलिंडर रोहतक स्वास्थ्य विभाग को देगी। यह कार्य भारतीय अस्पताल संघ रोहतक के अध्यक्ष डॉ. रवि चौधरी की देखरेख में किया जाएगा। मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि ऑक्सीजन की पहली खेप शुक्रवार शाम को हिसार रोड स्थित प्लांट में पहुंच गई, जहां से सिलिंडर भरकर स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में भेजे। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों को मुफ्त ऑक्सीजन नहीं दी जाएगी।
जनसेवा संस्थान में 200 बेड का क्वारंटीन सेंटर तैयार, स्वास्थ्य विभाग के भेजे मरीज ही लिए जाएंगे
उधर, जनसेवा संस्थान की ओर से भिवानी रोड स्थित संस्थान में 200 बेड का क्वारंटीन सेंटर तैयार कर लिया गया है। मेयर मनमोहन गोयल व समाजसेवी राजेश जैन ने शुक्रवार को संस्थान का दौरा किया। साथ में जनसेवा संस्थान के संचालन डॉ. परमानंद भी मौजूद रहे। मेयर ने बताया कि सेंटर में दो सौ व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों को सेंटर में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बाकायदा वॉलिंटियर्स नियुक्त किए गए हैं। जो समय-समय पर कोरोना संक्रमितों की देखरेख करेंगे। एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर जिस तरह से बढ़ रही है और प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वह चिंता का विषय है। अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि सरकारी व निजी अस्पताल भी पूरी तरह से कोरोना संक्रमित मरीजों से अटे पड़े हैं। मेयर का कहना है कि सेंटर में ऐसे लोगों को लिया जाएगा, जो गंभीर नहीं हैं। क्योंकि सेंटर में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। साथ ही ऐसे मरीजों के पास घर पर रहने की व्यवस्था नहीं है। डॉ. स्वामी परमानंद ने बताया कि सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीज को खाने पीने, दवाइयां, पढ़ने के लिए पुस्तकें, इंटरनेट, वाईफाई उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे एंबुलेंस तैयार रहेगी।