फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   oxygen botling plant start, pgi

मकड़ौली में बॉटलिंग प्लांट शुरू, पीजीआई में भेजे जाएंगे ऑक्सीजन सिलिंडर

Mon, 10 May 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
oxygen botling plant start, pgi
रोहतक। गांवों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। ज्यादा से ज्यादा कोविड केयर सेंटर बनाने की योजना है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को दाखिल किया जा सके। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना से निपटने को किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी स्टेटस रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मकड़ौली में बॉटलिंग प्लांट शुरू हो गया है, यहां से पीजीआई को सिलिंडर भरकर भेजे जाएंगे। सीएचसी और पीएचसी में भी कोविड केयर सेंटर बनाने की योजना है ताकि ग्रामीण इलाकों के लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। वीडियो कांफ्रेंस में वरिष्ठ अधिकारी शक्ति सिंह, डीसी कैप्टन मनोज कुमार, पीजीआई के कुलपति डॉ. ओपी कालड़ा, सीएमओ डॉ. अनिल बिरला भी शामिल थे। डॉ. शर्मा ने पीजीआईएमएस में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि पीजीआई में कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया जाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी जल्द पूरी कर ली जाएगी, मरीजों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। गांवों में मरीजों का बढ़ना चिंता का विषय है, अभी से इसके प्रबंध किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की हो निगरानी
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अगर जांच में किसी मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो प्रशासन उस पर पूरी नजर रखे। यह देखा जाए कि वह होम आइसोलेशन में है या फिर अस्पताल में उपचाराधीन है। उनके संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं कि कोरोना मरीज न तो घर पर आइसोलेट होते हैं न अस्पताल में उपचाराधीन, वे इधर-उधर घूमते हैं, जिससे महामारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि घरों पर आइसोलेट मरीजों को जल्द विशेष किट दी जाएगी, जिसमें दवाएं व उपकरण होंगे। हालत बिगड़ने पर तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति का समय नहीं
डॉ. शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष के कुछ नेता कोरोना को लेकर राजनीति में लगे हुए हैं, जोकि सही नहीं है। न तो यह समय कमियां निकालने का है और न ही राजनीति करने का। इस वक्त तो लोगों की हरसंभव मदद की जाए और उनका हौसला बढ़ाया जाए ताकि जल्द से जल्द कोरोना से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed