फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Outsourced worker assaulted alleging murder in corporation, uproar

निगम में हत्या का आरोप लगाते हुए आउटसोर्स कर्मी से मारपीट, हंगामा

Thu, 28 Apr 2022 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Outsourced worker assaulted alleging murder in corporation, uproar
नगर निगम में बुधवार को बोहर से आए करीब 50 लोगों ने एक आउटसोर्स कर्मी पर दूसरे आउटसोर्स कर्मी की हत्या करने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने ले गई। जब पता चला कि उधारी से तंग आकर लापता आउटसोर्सकर्मी ने हाथ की नस काट ली है, तो उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में बोहर गांव का व्यक्ति आउटसोर्स पर लगा है। उसके साथ जनता कॉलोनी निवासी एक दंपती भी काम करता है। बोहर के कर्मी ने बहन की शादी के लिए दूसरे आउटसोर्स कर्मी की गवाही पर एक लाख रुपये उधार लिए थे। उधारी नहीं चुकाने पर दूसरा आउटसोर्स कर्मी उस पर दबाव बनाया। वहीं दूसरी ओर घर में कहासुनी होने पर वह दोबारा लौटकर नहीं आने की बात कहकर चला गया। जब वह घर नहीं आया तो परिजन करीब 50 लोगों को साथ लेकर निगम आ गए। इस बीच किसी ने फोन कर बताया कि लापता आउटसोर्सकर्मी का शव खेत में पड़ा है। यह खबर सुनकर परिजनों ने परिसर में हंगामा करते हुए रोने शुरू कर दिया। हंगामा देखकर जब दूसरा आउटसोर्स कर्मी बाहर आया तो परिजनों ने उस पर हत्या करने का आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे निगमकर्मियों ने किसी तरह से उसे बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने गई। वहीं, परिवार के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वह मरा नहीं, बल्कि हाथ की नस काटने की वजह से अचेत पड़ा है। उसे तुरंत पीजीआई पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed