फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Out of 2117 test samples, 425 were waiting, 121 positive, five broke

2117 जांच सैंपल में से 425 वेटिंग में, 121 पॉजिटिव, पांच ने तोड़ा दम

Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Out of 2117 test samples, 425 were waiting, 121 positive, five broke
लॉकडाउन का असर कोरोना की दूसरी लहर में दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिले से भेजे गए 2117 जांच सैंपलों में से 121 पॉजिटिव मिले हैं और 425 की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। मंगलवार को 110 मरीज कोरोना से ठीक हो गए और पांच ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पांच माह का बच्चा जहां संक्रमित मिला है, वहीं 30 साल के छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि लॉकडाउन का असर जिले में देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब कम होने लगी है। मंगलवार को जिले में 121 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां मरीजों की कुल संख्या 25098 हो गई है और रिकवरी कर चुके मरीजों की संख्या 23127 हो गई है। जबकि अब तक कोरोना से 484 मरीज उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1487 रह गई, इसमें से 113 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 1374 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। गौरतलब है कि जिले में 5.87 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और रिकवरी रेट 92.14 प्रतिशत हो गया है। विभाग ने मंगलवार 1546 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

203568 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक 203568 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि मंगलवार को 1607 को पहली व 569 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

566 आरक्षित कोरोना के बेड पर 200 मरीज
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित बेड की संख्या 566 हो गई है। अब यहां मरीजों की संख्या से अधिक बेडों की संख्या है। यहां फिलहाल 200 मरीज ही उपचार के लिए भर्ती हैं। इसमें से 37 ऑक्सीजन पर, 85 हाई फ्लो ऑक्सीजन पर व 55 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed