फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Other employees organizations who came in support of the sewerage employees protesting against the demands, will submit a memorandum to DC today

मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सीवरेज कर्मचारियों के समर्थन में आए अन्य कर्मचारी संगठन, आज डीसी को देंगे ज्ञापन

Wed, 17 Aug 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Other employees organizations who came in support of the sewerage employees protesting against the demands, will submit a memorandum to DC today
हुडा कॉम्प्लेक्स में अपनी मांगों को लेकर धरना देते सीवर सफाई कर्मचारी। अमर उजाला
आठ दिन से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार को अन्य कर्मचारी संगठन भी आ गए। जन स्वास्थ्य विभाग के सीवर सफाई कर्मचारियों को मनाने के लिए अधिकारियों ने भी बातचीत की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। कर्मचारी आज मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। सीवरों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी गलियों में भर रहा है। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीवरमैन सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित डिस्पोजल पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ, किसान सहयोगी संगठन, नागरिक मंच, नगर निगम व अन्य कर्मचारी संगठनों ने समर्थन किया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य जयकुंवार दहिया, जोगिंदर दलाल, संजय विधलाण, डॉ. जगमति सांगवान, पूर्व एसडीओ भाग सिंह, सुनील कुमार, अरुण पंवार, अमित कुमार, राहुल, सोमबीर, गुरदीप, सुंदर, सोनू, सतीश, सतपाल, अजीत, गुलाब व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हतड़ताल के चलते सीवर का पानी दुर्गा कॉलोनी, हिसार बाईपास स्थित जेपी कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, सुभाष नगर, श्रीराम नगर कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड, विशाल नगर, अजीत कॉलोनी, कच्चा चमारिया रोड, चिन्योट कॉलोनी व शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित अन्य कॉलोनियों में स्थिति बदतर बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है
मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन व एसडीओ ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को मनाने के लिए बातचीत की है। कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि नए सत्र में सभी योग्य कर्मचारियों का कौशल निगम में पंजीकरण कर लिया जाएगा लेकिन अभी सहमति नहीं बन पाई है। कर्मचारियों को मनाने के प्रयास जारी हैं। अगर सहमति नहीं बनी तो ठेकेदार के माध्यम से नए कर्मचारी भर्ती करवा कर सफाई कार्य करवाया जाएगा। - राजीव गुप्ता, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed