फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   OT repairs incomplete even after a month; 30-day waiting period for surgeries.

Rohtak News: एक माह बाद भी ओटी की मरम्मत अधूरी, ऑपरेशन के लिए 30 दिन की वेटिंग

Sun, 28 Jun 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
OT repairs incomplete even after a month; 30-day waiting period for surgeries.
15-नागरिक अस्पताल में बंद ऑपरेशन ​थियेटर। संवाद
रोहतक। नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में मरम्मत कार्य को शुरू हुए एक माह से अधिक हो चुका है लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। मजबूरी में लेबर रूम के पास शिफ्ट ओटी को वापस शिफ्ट नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ओटी को शिफ्ट नहीं किया गया है। ऐसे में मरीजों को ऑपरेशन के लिए 30 दिन तक की वेटिंग दी जा रही है। शनिवार को अस्पताल में मरीजों ने वेटिंग को लेकर अपनी पीड़ा बताई।
विज्ञापन

एक माह पहले अस्पताल में मरम्मत के चलते 10 दिन के लिए ऑपरेशन थिएटर लेबर रूम के पास शिफ्ट किया गया था। अब भी ओटी पर ताला लटका हुआ है। ओटी शिफ्ट होने के बाद रोजाना औसतन होने वाले ऑपरेशन की संख्या घट गई थी। मरीजों को वेटिंग दी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रोजाना लगभग 15 ऑपरेशन किए जाते थे। इनमें नेत्र, अपेंडिक्स, सिजेरियन व अन्य ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीज शामिल थे। अस्पताल की तरफ से इमरजेंसी केसों का प्राथमिकता के आधार पर ऑपरेशन करने का दावा है।
-----
केस-1
चमारिया गांव से आईं राजो ने बताया कि आंखों में दिक्कत होने पर अस्पताल में इलाज के लिए आई हूं। यहां डॉक्टर ने जांच कर भेंगापन बताया। ओटी में मरम्मत चलने के कारण एक माह तक इंतजार करने के लिए कहा गया है। जल्द इलाज की बात कही तो पीजीआई जाने के लिए बोला है। -----
केस-2
देव कॉलोनी से आए तीमारदार दुष्यंत ने बताया कि बहन की आंखों में मोतियाबिंद की समस्या है। उनके साथ अस्पताल आया था। ऑपरेशन के लिए एक माह का समय दिया है। वजह ओटी की मरम्मत बताई जा रही है।

--------
लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य व बीएंडआर विभाग की तरफ से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। उनकी तरफ से ही देरी हो रही है। 10 दिन में काम पूरा होने का आश्वासन दिया गया था। अब भी पांच दिन तक करने की बात कह रहे हैं।
- डॉ. पुष्पेंद्र, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल

15-नागरिक अस्पताल में बंद ऑपरेशन थियेटर। संवाद

15-नागरिक अस्पताल में बंद ऑपरेशन थियेटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed