फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Organizing self-examination in MDU

Rohtak News: एमडीयू में स्वयम परीक्षा का आयोजन

Tue, 27 May 2025 06:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 27 May 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Organizing self-examination in MDU
27सीटीके07... मदवि में आयोजित स्वयम की परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत: मदवि
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयम) पाठ्यक्रमों के जनवरी 2025 सत्र की परीक्षा की शुरुआत मंगलवार को ‘एडवरटाइजिंग एंड मीडिया’ विषय की परीक्षा के साथ की। इसमें एमसीए (नॉन-एनईपी 2020 कार्यक्रम) द्वितीय सेमेस्टर के फाउंडेशन इलेक्टिव छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नोडल ऑफिसर (स्वयम) डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि एमडीयू ने स्वयम क्रेडिट ट्रांसफर नियमों को प्रभावी ढंग से अपनाकर अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक मिसाल कायम की है। विश्वविद्यालय ने न केवल इसकी शुरुआत की है, बल्कि डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से उच्च शिक्षा को सुलभ, लचीला और गुणवत्तापूर्ण बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार स्वयम के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके उपयोग को बढ़ावा देने और क्रेडिट ट्रांसफर की प्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में यूजीसी ने 8 फरवरी 2024 और 5 मार्च 2024 को दो ऑनलाइन बैठकें आयोजित की थीं, जिनमें विवि के कुलपति, कॉलेजों के प्राचार्य, स्वयम समन्वयक और एनईपी सारथी सहित कई गण्यमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इन बैठकों में उच्च शिक्षण संस्थानों ने अपने छात्रों के लिए स्वयम परीक्षाएं स्वयं आयोजित करने में गहरी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed