फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Organized a feast at Baba Siddh Dham

Rohtak News: बाबा सिद्ध धाम में भंडारे का किया आयोजन

Sat, 30 Aug 2025 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Organized a feast at Baba Siddh Dham
29jjrp07- गांव दूबलधन-पलड़ा मार्ग पर स्थित बाबा सिद्ध धाम पर दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं क - फोटो : samvad
बेरी। गांव दूबलधन-पलड़ा मार्ग पर स्थित बाबा सिद्ध धाम पर भादो मास की छठ के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीरवार रात्रि से आरंभ होकर शुक्रवार देर शाम तक चला, जिसमें देशभर से साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला।
विज्ञापन

बाबा सिद्ध सेवा समिति के प्रधान जसबीर प्रधान ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार इस धार्मिक तीर्थ स्थल का संबंध महर्षि दुर्वासा एवं शृंग ऋषि की मुलाकात से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि दोनों ऋषियों ने अपने तप-बल से ढाब (कांसे) के पुतले में प्राणों का संचार कर दिया था। यही कारण है कि यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां वर्ष भर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहता है। भादो मास की छठ के अवसर पर मीठे चावलों का विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों सहित आसपास के गांवों के दानी सज्जनों ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

मेरा गांव मेरा परिवार संस्था की तरफ से कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि यह रक्तदान शिविर बाबा सिद्ध की तपोभूमि पर सातवीं बार आयोजित किया गया है और यह विशेष रूप से कैंसर पीड़ितों को समर्पित है। उन्होंने बताया कि आगामी 23 नवंबर को विक्टोरिया क्रॉस विजेता उमराव सिंह की पुण्यतिथि पर गांव पलड़ा में आर्मी और मेरा गांव मेरा परिवार संस्था के सहयोग से एक और रक्तदान शिविर और बड़ा खेल मेला आयोजित किया जाएगा। महर्षि दुर्वासा ऋषि सेवा समिति के प्रधान ढीला पहलवान, डॉ. विजय यादव, राजेन्द्र, संदीप, सुशील नेहरा, मनोज मोहित, अमीत, धर्मेंद्र, राजकुमार, प्रदीप, बिजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, पूर्व सरपंच सोमबीर, रविंद्र कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

29jjrp07- गांव दूबलधन-पलड़ा मार्ग पर स्थित बाबा सिद्ध धाम पर दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं क

29jjrp07- गांव दूबलधन-पलड़ा मार्ग पर स्थित बाबा सिद्ध धाम पर दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं क- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed