फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Orders to vacate hostels for students in MDU, will open on 17th

Rohtak News: एमडीयू में विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करने के आदेश, 17 को खुलेंगे

Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Orders to vacate hostels for students in MDU, will open on 17th
रोहतक। एमडीयू प्रशासन की ओर से शनिवार को विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करने के आदेश दिए। सभी हॉस्टल के नोटिस बोर्ड पर नोटिस लगाकर विद्यार्थियों को सूचित किया गया। नोटिस में यह भी लिखा था कि यदि कोई विद्यार्थी हॉस्टल में पाया गया तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अब 17 मार्च को लंच के बाद हॉस्टल व मेस खोली जाएगी।
विज्ञापन

छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया ने बताया कि शनिवार को लाइब्रेरी के पास सभी विद्यार्थी होली मना रहे थे, उस समय प्रशासन व विद्यार्थियों के बीच आपसी तालमेल न होने के कारण वहां पुलिस की गाड़ी आ गई थी। उन्होंने बताया कि हमारे विवि प्रशासन से होली मनाने व डीजे की इजाजत ले रखी थी। इजाजत पत्र को देखने के बाद पुलिस चली गई। उन्होंने बताया कि एमडीयू की ओर से 10 दिन के लिए हॉस्टल बंद करने के आदेश दिए गए है। अगर छात्र अपने घर नहीं जाना चाहते हैं तो यह उनके लिए समस्या बन गई है। वहीं, कुछ ऐसे विद्यार्थी भी हैं, जो हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन एमडीयू प्रशासन की ओर से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल की समस्या को लेकर हम कुलपति से मिलकर इसका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed