फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Orders given for street line and sanitation works in villages

Rohtak News: गांवों में स्ट्रीट लाइन और स्वच्छता के कार्य करने के दिए आदेश

Sat, 23 Aug 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 23 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Orders given for street line and sanitation works in villages
रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार उपायुक्त ने विकास एवं पंचायत, जिला परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ग्राम विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी को गांवों में स्ट्रीट लाइटों व स्वच्छता के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में शामलात भूमि पर 20 वर्षों से बने ऐसे मकानों को नियमित करने की गति को बढ़ाया जाए जो सार्वजनिक रास्तों व तालाब की भूमि पर न बने हों।
विज्ञापन

सरकार की ओर से शुरू किए गए एचईडब्ल्यूपी पोर्टल के माध्यम से ग्राम विकास के कार्यों के नियमानुसार टेंडर किए जाएं। टेंडर अलॉट करने में किसी प्रकार की देरी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले में ग्रामीण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दो चरणों में 51 गांव चुने गए हैं। प्रथम चरण में चयनित किए गए 26 गांवों में से 6 में काम पूरा हो चुका है। शेष 20 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जारी है।
दूसरे चरण में चुने गए 25 गांवों में से 12 गांवों में कार्य पूरा हो चुका है। 13 गांवों में कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed