{"_id":"63e63fe83fe74aff7f059c36","slug":"opportunity-for-youth-to-become-agniveer-registration-started-rohtak-news-c-17-1-62762-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का मौका, पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का मौका, पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सेना में भविष्य तलाश रहे युवाओं को अग्निवीर भर्ती योजना में सुनहरा मौका मिल रहा है। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को पहले आर्मी की वेबसाइट डब्लयूडब्ल्यूडब्लयू.ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर जाकर पंजीकरण करना होगा। अग्निवीर बनने के लिए साल में दो बार सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से शेड्यूल जारी किया जाता है। खास बात यह है कि इस बार अग्निवीर बनने के लिए पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। उसे पास करने वाले ही शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। फरवरी के तीसरे सप्ताह में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे और अप्रैल-मई में लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसलिए सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का सपना देखने वाले युवा अभी से परीक्षा की तैयारी करने के लिए कमर कस लें।
वेबसाइट पर है पूरी जानकारी
अग्निवीर बनने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण कैसे करना है, पंजीकरण के बाद कौन से पद के लिए कैसे आवेदन करना है, इसके लिए वेबसाइट पर ही वीडियो डाले गए हैं। वीडियो हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। दूसरों से फार्म भरवाने की बजाय स्वयं वेबसाइट पर जाकर वीडियो को देखे और आवेदन करें या सेना भर्ती कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अग्निवीर के पहले बैच में 432 का हुआ है चयन
सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि अग्निवीर योजना के तहत पहले बैच से रोहतक, झज्जर, पानीपत व सोनीपत के 432 युवाओं का चयन हुआ है, जिनकी एक मार्च से छह माह के लिए ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेनिंग से पहले चयनित युवाओं को सेना भर्ती कार्यालय में अपने प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे, जिनका वैरीफिकेशन होने के बाद ही उन्हें ट्रेनिंग के सेंटर अलॉट किए जाएंगे। 20 फरवरी से युवाओं को ट्रेनिंग के लिए भेजना शुरू कर दिया जाएगा। जो युवा प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाएंगे, उन्हें ट्रेनिंग में शामिल होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले बैच में अग्निवीर के लिए चयनित युवाओं को ट्रेनिंग पर 20 फरवरी से भेजा जाएगा। अगली अग्निवीर भर्ती के लिए युवा स्वयं को पंजीकरण करें और शेड्यूल जारी होते ही पद के हिसाब से आवेदन करें। इस बार पहले लिखित परीक्षा होगी, उसे पास करने वालों की ही शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।
कर्नल दीपक कटारिया, भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक