फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Operation of Hansi-Maham-Rohtak train started, Prime Minister Modi showed the green flag, people came to see it.

Rohtak News: हांसी-महम-रोहतक ट्रेन का संचालन शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी, दीदार को पहुंचे लोग

Sat, 17 Feb 2024 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Operation of Hansi-Maham-Rohtak train started, Prime Minister Modi showed the green flag, people came to see it.
हांसी (हिसार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर रोहतक से हांसी के लिए नई ट्रेन को रवाना किया। नई ट्रेन दोपहर दो बजे रोहतक से चली। करीब पौने चार बजे हांसी में पहुंची। ट्रेन में पहले दिन पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित 200 लोग सफर करते हुए हांसी पहुंचे। हांसी में पहुंचने पर ट्रेन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन पर विधायक विनोद भयाना, उनके समर्थकों व भाजपा नेताओं ने ट्रेन का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं पहले दिन 17 लोगों ने ट्रेन का टिकट खरीदा। इसमें से 5 लोगों ने रोहतक व 12 लोगों ने महम तक का टिकट लिया। स्टेशन पर कुल 585 रुपये के टिकट बिके। वहीं हांसी से विधायक विनोद भयाना व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रोहतक के लिए रवाना किया। शनिवार को इस नई रेलवे लाइन पर दो ट्रेनें नियमित चलेंगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04489 रोहतक से सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चलकर 11 बजकर 20 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। करीब 30 मिनट बाद यही ट्रेन 11 बजकर 50 मिनट पर हांसी से चलकर दोपहर डेढ़ बजे रोहतक पहुंचेगी। एक ट्रेन रात साढ़े दस बजे रोहतक से चलकर रात 12 बजकर 10 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का नंबर 04487 होगा। यह ट्रेन रात 12 बजकर 50 मिनट पर चलकर ढाई बजे रोहतक पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 कार डेमू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जगह हुआ कार्यक्रम
हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन के लोकार्पण व नई ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया गया। रेवाड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एसडी महिला महाविद्यालय में विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम के तहत किया गया। वहीं रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।


प्रवीन कुमार ने लिया पहला टिकट
रेलवे स्टेशन पर प्रवीण कुमार ने इस नई ट्रेन का पहला टिकट लिया। उन्होंने महम तक का टिकट लिया। रेलवे अधिकारियों ने उन्हें यह टिकट दिया गया।

पूर्व मंत्री ने दिखाया टिकट
ट्रेन में सवार होकर पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने स्टेशन पहुंचते ही मीडिया के समक्ष ट्रेन का टिकट दिखाया। ट्रेन को रोहतक के लिए रवाना करने के बाद पूर्व मंत्री ट्रेन से वापस नहीं गए।

यह होगा किराया
गढ़ी, सोरखी, महम, मुंढाल, बल्हारा हाल्ट व खरकड़ा रेलवे स्टेशन तक का किराया 30 रुपये होगा। मोखरा, मदीना, शहीद रामफल बल्हारा हाल्ट का किराया 35 रुपये होगा। डोभ भाली के 40, रोहतक के 45 रुपये किराया होगा। ट्रेन रेलवे स्टेशनों पर दो मिनट व हाल्ट पर एक मिनट के लिए रुकेगी।



17 करोड़ रुपये से होगा सुधार
विधायक विनोद भयाना ने बताया कि स्टेशन के सुधारीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। हांसी स्टेशन अब जंक्शन बन गया है। आने वाले दिनों में कई लंबी दूरी की ट्रेनें हांसी को मिलेंगी। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस नई रेलवे लाइन के चलने से हांसी में कई लंबी दूरी ट्रेनों का ठहराव होगा। इससे हांसी के साथ साथ विभिन्न गांवों, महम व रोहतक को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed