{"_id":"685714c05439d002dd0caf82","slug":"open-drains-will-be-built-instead-of-sewer-lines-in-narrow-streets-rohtak-news-c-17-roh1019-676676-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तंग गलियों में सीवर लाइन की जगह बनेंगी खुली नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तंग गलियों में सीवर लाइन की जगह बनेंगी खुली नालियां
Sun, 22 Jun 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर की तंग और छोटी गलियों में अब सीवर लाइन की जगह दोनों किनारों पर खुली नालियां बनाई जाएंगी। नगर निगम ने वार्ड छह में ऐसी 18 गलियों के निर्माण को मंजूरी दी है। इनके टेंडर सोमवार को डाले जाएंगे। नाली बनाने के लिए घरों के बाहर बने अवैध स्लैब भी तोड़े जाएंगे।
निगम आयुक्त ने शनिवार शाम इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इसके निर्देश दिए। दरअसल, वार्ड नंबर एक से आठ तक का इलाका पुराने शहर में आता है। वार्ड छह व सात में तंग गलियों के कारण 10 साल पहले बीच रास्ते में छोटी सीवर लाइन डाली गई थी।
यह प्रयोग कारगर नहीं रहा, क्योंकि सीवर लाइन अक्सर जाम रहती है। लोगों ने घरों के बाहर रैंप, स्लैब और सीढ़ियां बना लीं। निगम ने यहां की गलियां दोबारा बनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ दोनों ओर नालियां खुली रखी जाएंगी।
विज्ञापन
वार्ड छह की यह गलियां हुईं मंजूर
पाड़ा मोहल्ला की झील वाली व इसके साथ की गली, बाबरा मोहल्ला की नीरा वाली व इसके साथ की गली, लभो वाली गली, सल्लारा मोहल्ला की केदार भाटिया के मकान से चौक तक, चौक से हन्नी भाटिया की दुकान तक, डेयरी मोहल्ला की राजेंद्र गिरधर वाली गली, हंसराज वाली गली, डेयरी मोहल्ले की कुंडू वाली गली, कुम्हारों वाली गली, खत्यान गली भाग-एक, सुदामा कुटी वाली गली, मल्हाशाह धर्मशाला वाली गली, गनेरियो वाली गली और गणेश गली आदि को मंजूरी दी गई है।
नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच ने हमारे वार्ड की 18 गलियों को मंजूरी दी है। इनमें दोनों तरफ नालियां बनेंगी। नालियों को कब्जा करके बनाई गईं सीढ़ियां तोड़ी जाएंगी।
नीरा भटनागर, पार्षद, वार्ड छह
गलियों के निर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। सोमवार को टेंडर लगाए जाएंगे। इसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
मंजीत दहिया, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम