फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Only interns will take samples of patients in PGI

Rohtak News: पीजीआई में इंटर्न ही लेंगे मरीजों के सैंपल

Mon, 24 Feb 2025 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Only interns will take samples of patients in PGI
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआई) के आपातकालीन विभाग में अब इंटर्न ही सैंपल लेंगे। पीजीआई चिकित्सा अधीक्षक ने इस बारे में नए आदेश जारी कर दिए हैं। इंटर्न की ओर से उनकी ट्रेनिंग बाधित होने बात कही जा रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात भी की गई। इसके बाद इंटर्न को जल्द एलटी (लैब टेक्नीशियन) की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद इंटर्न ने सैंपल लेने का काम शुरू किया। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक ने इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

पीजीआई के आपातकालीन विभाग में सैंपल लेने के लिए लैब टेक्नीशियन नहीं है। इंटर्न ही सैंपल लेते हैं। पीजीआई अंडरग्रेजुएट एंड इंटर्न एसोसिएशन के प्रधान पंकज बिट्टू का कहा है कि पीजीआई चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इंटर्न की सैंपल ड्यूटी को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। इंटर्न को सैंपल लेने के लिए अलग कमरे में बैठाया गया है। इससे उनका इलाज प्रकिया सीख पाना मुश्किल हो गया है। डॉक्टर से अलग बैठने के कारण इंटर्न इलाज नहीं सीख पा रहे हैं। इसका नुकसान भविष्य में प्रदेश की जनता को ही उठाना पड़ेगा। इस बारे में कुलपति से मुलाकात की गई है। उनकी ओर से जल्द लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति का आश्वासन मिला है, इसलिए नए आदेशों के अनुसार दिए गए कार्य का निर्वाहन किया जाएगा।
विज्ञापन

इंटर्न ने सैंपल लेने से किया था इन्कार
संस्थान चिकित्सा अधीक्षक की ओर से 20 दिसंबर को इंटर्न को सैंपल लेने से मना किया गया था। इसकी जगह उन्हें आपातकालीन विभाग में इलाज प्रकिया का प्रशिक्षण लेने के आदेश जारी किए गए थे। दो माह बाद भी लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं होने पर इंटर्न ने सैंपल लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन पर दबाव बनाया गया। इंटर्न ने तीन दिन सैंपल न लेकर विरोध जताया। इसके चलते मरीजों काे भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे इंटर्न और पीजीआई प्रशासन के बीच विरोध बढ़ गया। इसे देखते हुए 20 दिसंबर के आदेश वापस लेने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed