फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Only five or nine applicants came to self-certify the property.

Rohtak News: पांच तो कहीं नौ आवेदक ही प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने पहुंचे

Sat, 06 Apr 2024 03:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Only five or nine applicants came to self-certify the property.
रोहतक। नगर निगम की प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने की योजना पहले दिन ही नाकाम रही। कहीं पांच तो कहीं नौ लोग शिविर में अपनी प्रॉपर्टी प्रमाणित करवाने पहुंचे। आलम यह रहा कि नगर निगम का कोई अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहा कि नौ शिविरों में कितने लोगों ने प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करवाई। वहीं, लोगों ने कहा है कि पहले त्रुटियां दूरकी जाएं, फिर टैक्स स्वयं प्रमाणित करवाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त और निगम आयुक्त अजय कुमार प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित कराने को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसके लिए निगम के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि पांच, आठ व 10 अप्रैल को शहर में शिविर लगाए जाएं ताकि प्रॉपर्टी टैक्स का डाटा दुरुस्त हो। निगम के रिकार्ड के मुताबिक 2 लाख 17 हजार प्रॉपर्टी में से शुक्रवार सुबह तक मात्र 14 प्रतिशत आईडी की स्वयं प्रमाणित है। शुक्रवार को वार्ड एक के शास्त्री नगर स्थित पेट्रोल पंप वाली गली, वार्ड 4 में जाट धर्मशाला, पुराना सीआईए स्टाफ, बाबरा मोहल्ला, वार्ड सात में सैनी धर्मशाला, चमनपुरा, राहड़ रोड, वार्ड 8 में सामुदायिक केन्द्र आजादगढ़, वार्ड नौ में सरकारी स्कूल सेक्टर-3, नजदीक महेंद्रा मॉडल स्कूल, वार्ड 13 में श्रीओमकारेश्वर मंदिर, झंग कालोनी, वार्ड 16 में जैन धर्मशाला रेलवे रोड, वार्ड 18 में जागरण पार्क, जनता कालोनी व वार्ड 20 में कम्युनिटी सेन्टर कन्हैली रोड पर शिविर लगाए गए। बाबरा मोहल्ला स्थित जाट धर्मशाला में पहुंचा एक कंप्यूटर ऑपरेटर दोपहर 1 बजे तक खाली बैठा रहा। उसने बताया कि दो लोग आए और त्रुटियां ठीक कराने की बात कही जबकि उनके पास त्रुटियां ठीक करने का अधिकार नहीं है। दोपहर बाद 9 लोग प्रॉपर्टी टैक्स स्वयं प्रमाणित करने पहुंचे। वहीं, रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में दोपहर दो कंप्यूटर ऑपरेटर भी खाली बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन


सोमवार को यहां लगेंगे शिविर
वार्ड स्थान
02 स्कूल इंद्रा कॉलोनी, नजदीक बूस्टिंग स्टेशन
05 आंबेडकर धर्मशाला, सलारा मोहल्ला
10 दादा बिशादे मंदिर, गांव बलियाणा
11 जाट भवन, सेक्टर 01
12 तिलक नगर धर्मशाला, तिलक नगर
14 मातुराम कम्युनिटी सेंटर, गांधी नगर
17 श्री राम धर्मशाला, नजदीक पुराना बस स्टैंड
19 सनातन धर्म बरात घर, शिवाजी काॅलोनी
21 डॉ. भीम राव आंबेडकर पार्क, झज्जर चुंगी

जिस निगम कर्मी के पास डाटा है, वह फोन नहीं उठा रहा है। ऐसे में यह नहीं बताया जा सकता किकितने लोगों ने प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करवाई है।
जितेंद्र कुमार, डीएमसी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed