फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One worker died in Boiler explosion at Rohtak

Haryana: नट बोल्ट फैक्टरी का बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, एक कर्मी की मौत, दूसरा घायल

Wed, 10 Dec 2025 08:37 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 08:37 PM IST
सार

बुधवार की दोपहर फैक्टरी में 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान बॉयलर  फट गया और आग लग गई। आग में झुलसने से एक कर्मी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
One worker died in Boiler explosion at Rohtak
राजेश, घायल शख्स - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की यूनी क्विक फैक्टरी में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बॉयलर फट गया। हादसे में रोहतक के बहुअकबरपुर निवासी सतबीर सिंह (54) की झुलसकर मौत हो गई। बिहार के छपरा निवासी राजेश (35) पचास फीसदी झुलसे हैं। उन्हें रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर फैक्टरी में 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान बॉयलर (गैस भट्ठी) फट गया। इससे आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और हादसे में झुलसे दोनों कर्मचारियों सतबीर और राजेश को पीजीआई ले गए। यहां चिकित्सकों ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद फैक्टरी पर लगा ताला

कर्मचारियों ने बताया कि सतबीर पिछले पांच माह से फैक्टरी में हेल्पर के रूप में काम कर रहे थे। हादसे में घायल राजेश पिछले एक साल से काम कर रहे थे। हादसे के बाद फैक्टरी पर ताला लगा दिया गया जो देर शाम तक नहीं खोला गया। बताया जा रहा है फैक्टरी संचालक साहिल अरोड़ा ने दो साल पहले ही नट बोल्ट का काम शुरू किया था। पुलिस देर शाम तक कार्रवाई में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed