{"_id":"6800050bb1c682980e0bec4b","slug":"one-killed-one-injured-in-two-road-accidents-rohtak-news-c-17-roh1020-635483-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
रोहतक। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बुजुर्ग का पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंपा और घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, अलग-अलग थाना पुलिस ने दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर वाहन चालकाें की तलाश शुरू कर दी है।
मायना गांव निवासी मृतक के बेटे सागर ने शिवाजी काॅलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की सुबह करीब 6 बजे उसके पिता सुरेंद्र जलेबी चौक पर पेड़ों को पानी देने गए थे। जब पानी देकर पैदल घर की ओर वापस आ रहे थे तो जलेबी चौक पुल के ऊपर अज्ञात वाहन ने पीछे से पिता को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बुजुर्ग को परिवार द्वारा पीजीआई लाए गए, जहां चिकित्सा ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
वही, शास्त्री नगर निवासी मुकेश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल दोपहर के करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर गोहाना से घर वापस आ रहा था। जब वह जींद बाईपास से हिसार बाईपास पुल पर पहुचा तो पीछे से कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।