{"_id":"69a4304c544ef47a9a45384d8b1186f1","slug":"one-injured-in-gun-mis-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार साफ करते समय चली गोली, युवती गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार साफ करते समय चली गोली, युवती गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 04 Aug 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय नगर में हथियार की सफाई करते समय एक युवती को गोली लगने का मामला सामने आया है।
युवती को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
पुलिस के मुताबिक झज्जर रोड स्थित विजय नगर निवासी 20 वर्षीय संजू सोमवार शाम को घर में बैठी थी।
इस दौरान परिवार का सदस्य हथियार की सफाई कर रहा था। लेकिन उसे बंदूक के अंदर गोली होने की जानकारी नहीं थी। सफाई करते समय अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली सामने बैठी संजू के पेट में जा लगी।
इससे कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई। परिजन गंभीर हालत में युवती को पीजीआई लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली है, लेकिन पीजीआई से अभी तक एमएलआर कटने का मैसेज नहीं आया है। युवती के वार्ड में शिफ्ट होने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही जांच की जाएगी कि गोली लाइसेंसी हथियार से चली या फिर अवैध हथियार से। सूत्रों की माने तो परिवार में लाइसेंसी हथियार है।