फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One degree difference in day and night temperature, three trains cancelled.

Rohtak News: दिन और रात के तापमान में एक डिग्री का अंतर, तीन ट्रेन रद्द

Sat, 06 Jan 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 06 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
One degree difference in day and night temperature, three trains cancelled.
रोहतक।
विज्ञापन

सर्दी और कोहरे के सितम का दौर जारी है। दिन और रात के तापमान में महज एक डिग्री सेल्सियस का अंतर ही बचा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 11.2 दर्ज किया गया जबकि वीरवार रात को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। दृश्यता 60 से 70 मीटर की रही।

खराब मौसम का असर रेल यात्रा पर भी पड़ रहा है। यात्री बहुत जरूरी होने पर ही ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। कम दूरी की रेल यात्रा भी प्रभावित हुई है। यात्रियों की संख्या आधी हो गई है। इसके चलते रेलवे ने खाटू श्याम जाने वाली स्पेशल ट्रेन समेत रोहतक से न्यू दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया है। वहीं रोडवेज डिपो में भी यात्रियों की संख्या घटने से रोडवेज का राजस्व प्रभावित हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों का एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कोई भी पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर प्लेटफाॅर्म पर नहीं पहुंची। हालांकि भिवानी तिलकब्रिज ट्रेन रद्द होने की सूचना के चलते दैनिक यात्री भ्रमित हुए, लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से 34 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


:::धुंध से यह रही स्थिति::
अप ट्रैक की ट्रेन

गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम देरी की अवधि
14324 रोहतक से न्यू दिल्ली एक्सप्रेस रद्द
09618 खाटूश्याम स्पेशल ट्रेन रद्द

15910 अवध असम एक्सप्रेस 2 घंटे 5 मिनट
04432 जाखल जंक्शन से दिल्ली 30 मिनट

04090 हिसार से नई दिल्ली 27 मिनट
04456 जींद-नई दिल्ली मेमू स्पेशल 18 मिनट



डाउन ट्रैक की ट्रेन

04987 दिल्ली भिवानी एक्सप्रेस 24 मिनट
22485 मोगा इंटरसिटी 38 मिनट
12485 साहिब नांदेद से श्री गंगानगर 2 घंटे 34 मिनट

04453 दिल्ली जींद मेमू स्पेशल 50 मिनट
14323 नई दिल्ली से रोहतक जंक्शन रद्द रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed