फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One cheated Rs 1.99 lakh by pretending to be a relative, and took out Rs 15 thousand from another

Rohtak News: एक से रिश्तेदार बनकर 1.99 लाख की ठगी, दूसरे के 15 हजार रुपये निकाले

Sun, 28 Apr 2024 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
One cheated Rs 1.99 lakh by pretending to be a relative, and took out Rs 15 thousand from another
रोहतक। साइबर ठगी की वारदात नहीं थम रही हैं। राजेंद्र नगर के युवक से किसी ने रिश्तेदार बनकर 1 लाख 99 हजार रुपये ठग लिए। जबकि टिटौली के युवक के खाते से 15 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र नगर निवासी दीपक जाले ने बताया कि शुक्रवार को करीब 4 बजकर 55 मिनट पर उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका रिश्तेदार बोल रहा है। मौसी के लड़की अस्पताल की पेमेंट करनी है। इसलिए एक लाख रुपये भेज दीजिए। थोड़ी देर बाद फिर कॉल आई, कहा कि मरीज की मौत हो गई, एक लाख रुपये और अस्पताल वाले मांग रहे हैं। उसने 99 हजार रुपये भेज दिए। बाद में उसे पता चला कि फर्जीवाड़ा हुआ है। इस तरह उससे 1 लाख 99 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


परिचित बनकर युवक से की धोखाधड़ी
वहीं, टिटौली गांव के युवक साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शाम करीब सवा छह बजे उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को परिचिति बताया। बोला, आपको 20 हजार रुपये भेजने हैं। उसके नंबर से पैसे नहीं जा रहे, किसी दूसरे के नंबर से भिजवाता हूं। इसके बाद 20 हजार का मैसेज आ गया। फिर कहा कि ये पैसे उसे भेज दीजिए। उसने दो बार में 15 हजार रुपये भेज दिए। बाद में पता चला कि मैसेज फर्जी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed