फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On wednesday 26 MM rained in rohtak

रोहतक के आसपास क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, 26 एमएम बारिश की दर्ज

Thu, 28 Nov 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
On wednesday 26 MM rained in rohtak
बुधवार को रेलवे रोड झमाझम बारिश ।
रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से बुधवार को तापमान में 7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पूरा दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। पूरा दिन बूंदाबांदी के बाद शाम चार बजे के करीब झमाझम बारिश और बीच-बीच में ओलावृष्टि भी हुई। शाम साढ़े 5 बजे तक 26 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार के मुकाबले तापमान भी लुढ़क कर अधिकतम 18.5 डिग्री तक रह गया। बुधवार इस साल नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। जिले का एक्यूआई 47 रहा, जो अच्छा वातावरण होता है।
विज्ञापन

लाइव वेदर ऑफ इंडिया एनजीओ के सीईओ नवदीप दहिया ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 20-22 तक रहेगा। 29 तारीख को ठंड बढ़ने के कारण धुंध छाने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते मंगलवार को ही तापमान में गिरावट होनी शुरू हो गई थी। बुधवार तक दिल्ली एनसीआर व इससे सटे हरियाणा के राज्यों में भी इसका असर देखने को मिला। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री तक बना हुआ था, वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच था। जिस कारण दिन में गर्मी और रात को थोड़ी सर्दी महसूस हो रही थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री तक ही दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री तक ही रहा जिस कारण बुधवार अब तक के सर्दियों के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

आगे क्या : दोपहर तक बारिश की संभावना, पश्चिम विक्षोभ आगे बढ़ने पर मौसम होगा साफ
वीरवार को भी दोपहर तक बारिश की संभावना है, जिससे मौसम भी लगातार ठंडा बना रहेगा। लाइव वेदर ऑफ इंडिया एनजीओ के सीईओ नवदीप दहिया के अनुसार दोपहर बाद पश्चिम विक्षोभ आगे निकलने लग जाएगा। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। मौसम में बुधवार के मुकाबले ठंड थोड़ी कम होगी। उसके बाद आने वाले दिनों में लगातार ठंडा मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed