{"_id":"66de2d67d8d39a8251011634","slug":"on-the-lines-of-prem-mandir-30-tableaux-of-ram-krishna-will-fascinate-on-a-150-feet-long-stage-rohtak-news-c-17-roh1020-500087-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रेम मंदिर की तर्ज पर 150 फीट लंबे मंच पर राम-कृष्ण की 30 झांकियां लुभाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रेम मंदिर की तर्ज पर 150 फीट लंबे मंच पर राम-कृष्ण की 30 झांकियां लुभाएंगी
विज्ञापन
08सीटीके34..आईटीआई मैदान में रविवार को रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेला उत्सव भूमि पूजन तैयार किय
विज्ञापन
रोहतक। श्री रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से पुराने आईटीआई मैदान में 3 अक्तूबर को रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। मंचन को शानदार व आकर्षक बनाने के लिए इस बार वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर मंच तैयार किया जाएगा। प्रवेश द्वार भी राधा रानी के प्रेम मंदिर का स्वरूप होगा। यह विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा ग्रीन रामलीला मनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कमेटी ने इस बार रामलीला मंचन को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाया है। इसी कड़ी में अयोध्या राममंदिर के बाद अब प्रेम मंदिर के स्वरूप पर मंच तैयार किया जाएगा। यह मंच 150 फीट लंबा व 62 फीट ऊंचा होगा। प्रवेश द्वार भी 40 फीट ऊंचा बनाया जाएगा। राम व कृष्ण की 30 झांकियां विशेष तौर पर प्रदर्शित की जाएंगी, जो मंचन को आकर्षक बनाएंगी। मुरादाबाद व मुंबई के कलाकार रामलीला मंचन करेंगे।
ग्रीन रामलीला मंचन पर रहेगा विशेष ध्यान
एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने कहा कि इस वर्ष रामलीला मंचन में पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रीन रामलीला मंचन करते हुए प्रदूषण फैलाने पर रोक लगाने का प्रयास रहेगा। पानी की बोतल को छोड़कर अन्य सभी तरह से प्लास्टिक प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा सेनेटाइजेशन, फॉगिंग, सफाई व अन्य जरूरी बातों पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदूषण से बचने के लिए जमीन पर नहीं होगी आतिशबाजी
श्री रामलीला उत्सव कमेटी के प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि इस बार आतिशबाजी को लेकर भी ग्रो ग्रीन रूप में अपनाने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में आतिशबाजी जमीन पर नहीं की जाएगी। विजय दशमी के दिन आतिशबाजी हवा में ऊपर की जाएगी। इससे जमीन पर प्रदूषण का असर कम होगा। मंचन के दौरान पौधे, पानी, वाटर हार्वेस्टिंग व अन्य पर भी ध्यान दिया जाएगा।